{"_id":"6a71f3610ef29230f00973cd","slug":"diamond-worth-lakhs-stolen-from-employers-house-two-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149071-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मालिक के घर से लाखों की कीमत का हीरा चुराया, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मालिक के घर से लाखों की कीमत का हीरा चुराया, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में साउथ कैंपस थाना पुलिस ने मालिक के घर से लाखों रुपये की कीमत का हीरा चुराने वाले 22 वर्षीय घरेलू सहायक अल्मोड़ा, उत्तराखंड निवासी मनीष चंद्र और उसके एक सहयोगी महिपालपुर, नई दिल्ली निवासी अंकित कुमार (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया हीरा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 10 जुलाई को दक्षिण कैंपस थाने में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता व्यवसायी ने आरोप लगाया था कि उसके घर में काम करने वाले घरेलू सहायक मनीष चंद्र ने एक हीरा चुरा लिया है। प्राथमिकी दर्जकर साउथ कैंपस थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा की टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि चोरी के बाद मनीष चंद्र ने नौकरी छोड़ दी थी और फरार हो गया था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि वह चोरी किए गए हीरे का खरीदार नहीं ढूंढ़ सका। इसके बाद उसने अपने सहयोगी अंकित कुमार की मदद ली है।
पुलिस ने बताया कि अंकित ने संभावित खरीदारों की तलाश के लिए अपने मोबाइल फोन से चोरी किए गए हीरे की तस्वीरें विभिन्न लोगों को भेजी है। तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को मोती बाग के नानकपुरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया।