{"_id":"58061ae04f1c1b9f1b702e68","slug":"diabetes-camp-in-delhi-for-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर आपको है मधुमेह की समस्या, तो फायदेमंद साबित हो सकती है ये खबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर आपको है मधुमेह की समस्या, तो फायदेमंद साबित हो सकती है ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Oct 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
डायबटीज
- फोटो : getty images
धनवंतरी सप्ताह के दौरान 23 अक्तूबर से एक सप्ताह तक दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर मधुमेह कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में आम लोगों को लक्षणों के आधार पर जागरूक किया जाएगा। लोगों को बताया जाएगा कि उनकी शारीरिक संरचना के आधार पर मधुमेह रोग होने की कितनी संभावना है।
विज्ञापन
धनवंतरी सप्ताह का उद्घाटन दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन करेंगे और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इंटिग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव डॉ.आर.पी.पाराशर ने बताया कि कार्यक्रम में मधुमेह पर एक व्याख्यान भी होगा।
विज्ञापन
एसोसिएशन की दिल्ली शाखा के अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेश्वर शर्मा ने बताया कि समारोह में कई चिकित्सकों को चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन