फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dhruv Rathi got time to reply in defamation case

Delhi: मानहानि मामले में ध्रुव राठी को जवाब देने के लिए मिला समय, भाजपा नेता ने दर्ज कराई है याचिका

Wed, 07 Aug 2024 10:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 07 Aug 2024 10:56 PM IST
सार

सुनवाई के दौरान राठी के वकील ने बताया कि भाजपा नेता द्वारा दाखिल की गई कोर्ट फीस अपर्याप्त है और जब तक उचित कोर्ट फीस दाखिल नहीं की जाती तब तक मामले को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। अदालत ने जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और मामले को 16 अगस्त को बहस के लिए सूचीबद्ध किया।

विज्ञापन
Dhruv Rathi got time to reply in defamation case
ध्रुव राठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अदालत ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को भाजपा नेता सुरेश करमशी नखुआ द्वारा दायर याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए समय प्रदान कर दिया। राठी के वकील ने अदालत से अतिरिक्त समय मांगा और कहा कि उनके मुवक्किल भारत में नहीं रहते हैं इसलिए उन्हें उनसे निर्देश लेने होंगे। नखुआ की ओर से पेश हुए वकील राघव अवस्थी ने बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह ईमेल सेवा का युग है। हालांकि, अदालत ने जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और मामले को 16 अगस्त को बहस के लिए सूचीबद्ध किया।

विज्ञापन


राठी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में याचिका में नखुआ ने कहा कि राठी द्वारा अपलोड किए गए ट्वीट उनकी प्रतिष्ठा को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। सुनवाई के दौरान राठी के वकील ने बताया कि नखुआ द्वारा दाखिल की गई कोर्ट फीस अपर्याप्त है और जब तक उचित कोर्ट फीस दाखिल नहीं की जाती तब तक मामले को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। इसके अलावा यह भी कहा गया कि उचित कोर्ट फीस दाखिल न करने के लिए कुछ उचित आधार दिए जाने चाहिए, जो वादी के आवेदन में नहीं हैं। इसके बाद अदालत ने नखुआ के वकील को एक सप्ताह के भीतर कोर्ट फीस दाखिल करने का निर्देश दिया। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed