{"_id":"f27545b900ae8578bd89ec7e49901bc3","slug":"dharmpal-rathi-writes-to-election-commission-re-poll-in-71-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"राठी ने EC को लिखा पत्र, 71 बूथों हों दोबारा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राठी ने EC को लिखा पत्र, 71 बूथों हों दोबारा चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 14 Apr 2014 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के बसपा प्रत्याशी धर्मपाल राठी ने मतदान के दौरान उनके समर्थकों के साथ मारपीट और वोट नहीं करने देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे पत्र में उन्होंने इसके लिए भाजपा और इनेलो को समान रूप से दोषी ठहराया। साथ ही मेवात के तीन और गुड़गांव के दो विधानसभा क्षेत्र के 71 बूथों पर दोबारा चुनाव कराने की मांग की।
पत्र में उन्होंने पांचों विधानसभा क्षेत्रों की बूथ संख्या का भी जिक्र किया है, जहां उनके अनुुसार दलित वर्गों को आने से रोका गया। राठी का कहना है कि इस बारे में संबंधित पुलिस अधिकारियों, बीएलओ और बूथ पर तैनात अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
उनका यह भी आरोप है कि मतदान के दिन भाजपा और इनेलो के बड़ी संख्या में अवांछित हथियारबंद कार्यकर्ता सक्रिय थे।