फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dewansh was sexually assaulted before death, the school took negligence.

'मौत से पहले हुआ देवांश का यौन शोषण, स्कूल ने बरती लापरवाही'

Sat, 06 Feb 2016 07:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Feb 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
Dewansh was sexually assaulted before death, the school took negligence.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र देवांश की मौत में साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने बच्चे के साथ यौन शोषण की भी आशंका जताई है।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने स्कूल पर लापहरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सिसोदिया ने कहा है कि बच्चे के पिता की बात पर गौर ही नहीं किया जा रहा, यह गलत है। बच्चे के ऐनल प्वाइंट पर कॉटन लगने की बात भी इस घटना को शक के दायरे में लाता है।
विज्ञापन


सिसोदिया ने यह भी कहा कि देवांश का परिवार स्कूल प्रशासन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा रहा हैं, लेकिन इस पर जरा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

'पानी की टंकी तक कैसे पहुंचा बच्चा?'

Dewansh was sexually assaulted before death, the school took negligence.

बच्चा पानी की टंकी के पास कैसे पहुंचा और उसे कैसे टंकी से निकाला गया। बच्चे के ऐनल प्वाइंट पर कॉटन लगने की बात भी इस घटना को शक के दायरे में लाता है। यह सब किसी बड़े अपराध की तरफ इशारा करता है।

प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट और स्टाफ बच्चों की सुरक्षा के साथ इतना खिलवाड़ कर रहे हैं, जिससे लोगों के मन में डर पैदा हो रहा है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली स्थित वसंत कुंज रेयान इंटरनेशनल स्कूल में पहली क्लास में पढ़ने वाला देवांश 30 जनवरी को स्कूल के एक टैंक में गिर गया था।

अस्पताल पहुंचने तक वह दम तोड़ चुका था। इस पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही पूरे मामले की विस्तृत जांच होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed