फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Devotees will pray to Bappa via Internet

विधि-विधान से विराजमान हुए गजानन, इंटरनेट से बप्पा के दर्शन करेंगे भक्त

Sun, 23 Aug 2020 04:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Aug 2020 04:51 AM IST
विज्ञापन
Devotees will pray to Bappa via Internet
मूर्ति स्थापना... - फोटो : अमर उजाला

गणेश चतुर्थी के अवसर पर शनिवार को विधि-विधान के साथ गणपति महाराजा विराजमान हो गए हैं। अगले दस दिनों तक सुबह और शाम दोनों पहर गणपति का श्रृंगार व पूजा-आरती का सिलसिला चलता रहेगा। 

विज्ञापन


इस बीच लक्ष्मी नगर के प्रियदर्शिनी विहार में स्थित लवली सीनियर सेकेंड्री स्कूल प्रांगण में सूर्योदय के समय दिल्ली के महाराजा गणपति की स्थापना की गई है। यहां वर्चुअल माध्यम से भक्तों को गणपति का दर्शन करने व आरती में शामिल होने की सुविधा उपलब्ध है। 
विज्ञापन


राजधानी में 'दिल्ली का राजा' गणपति महोत्सव भव्य होता है। लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते केवल समिति के सदस्यों और कुछ खास अतिथियों की मौजूदगी में ही यहां पर गणपति की स्थापना की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बनारस के पंडित माधव जी महाराज ने हवन के उपरांत मंगल मूर्ति की स्थापना कराई। हवन में श्रीगणेश सेवा मंडल के संस्थापक व अध्यक्ष महेंद्र लड्ढा, महासचिव राज कत्याल शामिल हुए। लोगों ने मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का पालन किया। 

मौके पर भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी उपस्थित थे। महेन्द्र लड्ढा ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक फेसबुक लाइव के माध्यम से भजन-कीर्तन दिखाया जा रहा है।  

पुरानी दिल्ली के मंदिर शिवाला चूड़ीवालान में भी सुबह 8 बजे ढोल-नगाड़े के साथ गणपति की स्थापना हुई। मंदिर परिसर में आम लोगों के प्रवेश पर पाबंदी रही। बाबा भक्त अजय भाई त्रिवेणी ने बताया कि 10 दिनों तक वर्चुअल माध्यम से ही गणपति महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। 


मयूर विहार के प्रताप नगर निवासी जगन्नाथ त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने रात को ही गणपति की स्थापना कर दी थी। अगले दस दिनों तक गणपति को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। घर का एक न एक सदस्य उनके पास मौजूद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed