फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Devotees performed Jalabhishek in Shivalayas on the first Monday of Sawan

Sawan 2024: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Tue, 23 Jul 2024 04:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 23 Jul 2024 04:53 AM IST
सार

सावन माह शुरू होते ही राजधानी शिवमय होनी आरंभ हो गई। सावन माह के पहले दिन ही सोमवार होने से श्रद्धालुओं में अति उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पूजा अर्चना करने पहुंचे।

विज्ञापन
Devotees performed Jalabhishek in Shivalayas on the first Monday of Sawan
दिल्ली के प्रीत विहार स्थित गुफा मंदिर में सावन के पहले सोमवार को पूजा व जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : जी पाल

विस्तार

सावन माह शुरू होते ही राजधानी शिवमय होनी आरंभ हो गई। सावन माह के पहले दिन ही सोमवार होने से श्रद्धालुओं में अति उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पूजा अर्चना करने पहुंचे। चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में सबसे अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने शंकर भगवान की पूजा अर्चना कर और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

विज्ञापन


इसी तरह मादीपुर गांव स्थित प्राचीन कालीन शिव मंदिर में दूरदराज के श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचे। इस दौरान मंदिरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। राजधानी के प्रमुख शिव मंदिर चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर, मादीपुर स्थित प्राचीन कालीन शिव मंदिर, जयपुर हाई वे स्थित रंगपुरी में शिव मूर्ति, यमुना किनारे नीली छतरी वाले मंदिर, छतरपुर मंदिर, बिड़ला मंदिर, आसफ अली रोड स्थित मंदिर श्रीराम हनुमान वाटिका, कालकाजी स्थित शिव मंदिर, झंडेवाला माता मंदिर स्थित शिव मंदिर समेत तमाम छोटे-बड़े मंदिरों में पूरा दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना एवं शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन


इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए व्रत भी रखा। मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए थे और पूरा दिन छाए रहे। इस कारण पूजा अर्चना और जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। अनेक मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी लंबी-लंबी लाइनें भी देखी गई। कुछ श्रद्धालु शिवमय बनकर मंदिरों में आए जो अन्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। कानून व्यवस्था की दृष्टि से पुलिसकर्मी गौरी शंकर मंदिर व मादीपुर स्थित शिव मंदिर के बाहर तैनात थे। अन्य मंदिरों में भी कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फ का शिवलिंग किया स्थापित
सावन माह शुरू होने के उपलक्ष्य में संत नगर (ईस्ट आफ कैलाश) स्थित मंदिर में श्री सनातन धर्म सभा ने भगवान शिव का गुणगान करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बर्फ का शिवलिंग था। यह शिवलिंग अद्वितीय व अत्यंत सुंदर दिखाई दिया। कार्यक्रम की शुरुआत आरती से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। आरती के बाद, शिव भजनों का एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। विभिन्न कलाकारों और भजन मंडलियों ने मिलकर भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। सभा के पदाधिकारी प्रवीण शंकर कपूर ने बताया कि कार्यक्रम में गायकों ने जय शिव ओंकारा, शिव तांडव स्तोत्र और बोल बम जैसे प्रसिद्ध भजनों ने माहौल को भक्तिमय और सजीव बना दिया। भजनों के बाद शिव स्त्रोत का पाठ हुआ। पाठ में रुद्राष्टक, शिवपंचाक्षर स्तोत्र और शिवमहिम्न स्तोत्र शामिल थे। इन स्तोत्रों के पाठ से माहौल में एक विशेष प्रकार की पवित्रता और शांति का संचार हुआ। भक्तगण ध्यानमग्न होकर भगवान शिव की आराधना में लीन हो गए।  

कांवड़ियों के लिए सभी सुविधाएं करेंगे सुनिश्चित : आतिशी
राजधानी में कांवड़ियों के स्वागत लिए जोर-शोर से शिविर लगाने की तैयारियां शुरू हो गई है। दिल्ली सरकार कांवड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रेस वार्ता करते हुए दिल्ली सरकार की राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि 185 शिविरों के जरिये कांवड़ियों के लिए सुविधाएं सुनिश्चित कर रहे हैं। यह शिविर हाई क्वालिटी वाटर प्रूफ टेंट, स्वास्थ्य सुविधा, साफ-पानी, शौचालय, फर्नीचर सहित तमाम सुविधाओं से लैस होंगे।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सावन के पवित्र महीने में शिवभक्तों की सेवा में कोई कमी नहीं छूटेगी। कांवड़ियों के लिए बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। बता दें कि दिल्ली में कांवड़ियों का आगमन 25 जुलाई के बाद से होगा और अगले 2-3 दिन में सभी कांवड़ शिविर पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। पूर्वी दिल्ली, उत्तरी पूर्वी दिल्ली व शाहदरा जिले में कांवड़ियों के एंट्री-एग्जिट पॉइंट होते है। ऐसे में इन तीनों जिलों में कांवड़ियों की सुविधा के लिए सबसे अधिक शिविर लगाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा 38 शिविर शाहदरा जिले में लगाए जा रहे है। उत्तरी पूर्वी, सेंट्रल और पूर्वी दिल्ली में क्रमशः 29, 22 व 19 शिविर लगाए जा रहे हैं। आतिशी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग भी धर्म के इस कार्य में अपना सहयोग दें और जहां भी जरूरत हो, वहां कांवड़ियों की मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed