{"_id":"5f7683d00be57025e54181e0","slug":"detailed-study-should-be-done-before-starting-the-next-sero-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगला सीरो सर्वे शुरू करने से पहले होना चाहिए विस्तृत अध्ययन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगला सीरो सर्वे शुरू करने से पहले होना चाहिए विस्तृत अध्ययन
Fri, 02 Oct 2020 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 02 Oct 2020 07:05 AM IST
विज्ञापन
corona virus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में तीसरे सीरो सर्वे के परिणामों के बाद विशेषज्ञों का कहना है कि चौथा सर्वे करने से पहले संक्रमण की स्थिति का सही तरीके से आंकलन करने की जरूरत है। विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले समय में एंटीबॉडी का स्तर और भी घटेगा। ऐसी स्थिति में अगला सर्वे करने का कोई खास लाभ नहीं है।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर जुगल किशोर का कहना हैं कि सीरो सर्वे संक्रमण के विस्तार का पता लगाने के लिए किया जाता है, जब संक्रमण शुरू होता है तब ऐसे सर्वे से लाभ मिलता है। तीसरे सीरो सर्वे ने इस बात का संकेत दे दिया है कि इसका बहुत ज्यादा फायदा नहीं है। उन्होंने कहा कि अब होने वाले सीरो सर्वे से संक्रमण के विस्तार की सही स्थिति नहीं पता चल सकेगी। क्योकि एंटीबॉडी ज्यादा समय तक नहीं टिक रही है।
विज्ञापन
अपोलो अस्पताल के डॉ यश गुलाटी ने कहा की दिल्ली में 40 से 50 फ़ीसदी लोग संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं, हालांकि, इन सभी लोगों में इस समय एंटीबॉडी नहीं होंगे। क्योंकि यह 2 से 3 महीने के भीतर ही खत्म हो रहे हैं। ऐसे में अगले सर्वे में एंटीबॉडी मिलने का स्तर और भी घट सकता है। इस स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि सीरो सर्वे को आगे बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
उधर, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि तीसरे सर्वे के परिणामों पर अध्ययन किया जा रहा है। इस मामले में न्यायालय से जो दिशा- निर्देश मिलेंगे उस हिसाब से काम किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने बुधवार को उच्च न्यायालय में सीरो सर्वे के तीसरे चरण चरण के परिणाम की रिपोर्ट सौंपी थी जिसके मुताबिक दिल्ली में 25 फ़ीसदी लोगों में संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी मिली है जो अगस्त में किए गए सर्वे से 4 फ़ीसदी कम है।