फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   despute in chautala's party inelo for narendra modi

मोदी की चाहत में चौटाला के कुनबे में बगावत

Sat, 01 Mar 2014 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 01 Mar 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
despute in chautala's party inelo for narendra modi

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में बगावत शुरू हो गई है।

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता यशपाल नागर ने बिना त्याग पत्र दिए ही अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और नरेंद्र मोदी के पक्ष में बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया है।

उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर अब इनेलो उन्हें लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी भी घोषित कर दे तब भी वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

'मोदी ही खत्म कर सकते हैं भ्रष्टाचार'

despute in chautala's party inelo for narendra modi

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान यशपाल नागर ने कहा कि इनेलो को तो काफी पहले भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन कर लेना चाहिए था।

कहा कि देश में फैल रहे भ्रष्टाचार को नरेंद्र मोदी जैसे नेता ही समाप्त कर सकते हैं। इसलिए वह बेशक इनेलो में हैं परंतु उनकी भावनाएं पूरी तरह से नरेंद्र मोदी के साथ हो गई हैं।

वर्ष 2009 में लोकसभा का निर्दलीय चुनाव लड़ चुके नागर ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस ने किसानों को सिर्फ लूटने का काम किया है। सरकार ने किसानों की बेशकीमती जमीन कौड़ियों के दामों पर जबरन अधिग्रहण करके हथिया ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवतार सिंह भड़ाना पर भी लगाया आरोप

despute in chautala's party inelo for narendra modi

बार-बार पाला बदलने के सवाल पर नागर ने कहा कि वह खुद बीजेपी से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के सांसद अवतार सिंह भड़ाना भी बीजेपी से टिकट मांगने गए थे।

वहीं इनेलो के शहरी जिलाध्यक्ष आरके चिलाना ने कहा कि हमारी पार्टी में कोई फूट नहीं है। मोदी के बारे में ये यशपाल नागर के निजी विचार हो सकते हैं।

साथ ही सांसद अवतार सिंह भड़ाना के निजी सचिव शोभन सिंह नेगी ने कहा कि यशपाल नागर, सांसद भड़ाना के पुराने विरोधी हैं इसलिए वे उन पर भाजपा से टिकट मांगने का बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed