फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   despute and modi effect in green and clean city marathon

हुड्डा की मैराथन में गूंजा मोदी लाओ का नारा

Sun, 23 Feb 2014 05:16 PM IST
दीपक पांडे/अमर उजाला, फरीदाबाद
दीपक पांडे/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 23 Feb 2014 05:16 PM IST
विज्ञापन
despute and modi effect in green and clean city marathon

फरीदाबाद इंडस्ट्रीयल अथॉरिटी (एफआईए) की ओर से आयोजित पहली मैराथन पूरी तरह से विवादों के साये में रही। मैराथन में भाग लेने के लिए धावक जितने उत्साह के साथ आए थे, उतनी ही निराशा के साथ आयोजकों पर आरोप लगाते हुए वापस निकल गए।

विज्ञापन


सेक्टर-12 खेल परिसर में मैराथन की शुरूआत सुबह आठ बजे से हुई। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने हरी झंड़ी दिखाकर मैराथन की शुरूआत की। इसमें पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा, मोहम्मद कैफ, अजय रतरा, पंकज ठाकुर सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन


मैराथन को तीन वर्गों में बांटा गया था। जिसमे तीन, पांच व दस किलोमीटर की दौड़ शामिल थी। वहीं एक वर्ग सीनियर सिटीजन का भी रहा। मैराथन में करीब आठ हजार धावकों ने हिस्सा लिया। इतनी अधिक भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए प्रबंधन की कमी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ बजे शुरू हुई मैराथन महज दो घंटे में समाप्त हो गई। लेकिन परिणाम घोषित करने के समय कई धावकों ने भेद भाव करने का आरोप लगा दिया। उनका कहना था कि सभी वर्गों के धावकों को एक साथ ही मैराथन में दौड़ने के लिए छोड़ दिया गया।

सिर्फ दो का ही परिणाम घोषित
मैराथन में केवल 10 किलोमीटर व सीनियर सिटीजन का ही परिणाम घोषित किया जा सका। जबकि आयोजकों ने कहा था कि तीन व पांच किलोमीटर के परिणाम दो दिन बाद घोषित किए जाएंगे। 10 किलोमीटर में देहरादून के प्रीतम को प्रथम, विनोद कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि सीनियर सिटीजन में प्याला गांव में वीरेन्द्र सिंह को पहला, जेबी नैनवाल ने दूसरा, विक्रम सिंह ने तीसरे स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग के 10 किलोमीटर में प्रियंका शर्मा ने पहला, शैलजा ने दूसरा व रजनी गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया।

एफआईए पर लगा भेदभाव का आरोप
कई खिलाड़ियों ने एफआईए पर भेदभाव के आरोप लगाते हुए कहा कि मैराथन को पहले से ही फिक्स किया हुआ था। जिससे धावकों के साथ धोखा किया गया। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन करवा कर केवल पैसा ऐंठने के लिए यह मैराथन आयोजित की गई थी।


हुड्डा भगाओ, मोदी लाओ के नारे लगे
मैराथन में खिलाड़ियों की नारेबाजी से कार्यक्रम ने राजनीतिक माहौल ले लिया। कई खिलाड़ियों ने आयोजकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें भ्रष्ट बताया। खिलाड़ियो ने परिणाम घोषित होते समय हुड्डा भगाओ, मोदी लाओ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस विद्रोह के कारण आयोजकों के चेहरे पर शिकन भी देखी गई। वहीं ग्रीन व क्लीन सिटी के नाम से कराई गई मैराथन की वजह से पूरा खेल परिसर का मैदान गंदा हो गया। कूड़ा डालने के लिए कूडे़दान का इंतजाम कही नहीं दिखाई दिया।

मैराथन की तस्वीरें देखें-ग्रीन एंड क्लीन सिटी के लिए भागा फरीदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed