फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Despite spending millions to clean up the site obedient downtrodden Inspiration

लाखों खर्च करने के बावजूद सफाई के लिए मोहताज दलित प्रेरणा स्थल

Sat, 12 Mar 2016 09:04 PM IST
नेहा शर्मा /अमर उजाला, नोएडा
नेहा शर्मा /अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 12 Mar 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
Despite spending millions to clean up the site obedient downtrodden Inspiration
दलित प्रेरणा स्थल

900 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया ‘दलित प्रेरणा स्थल’ अब साफ-सफाई के लिए मोहताज हो गया है। इसकी खूबसूरती देखने के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं, लेकिन उन्हें स्थल की खूबसूरती के साथ यहां फैली गंदगी का भी दीदार हो रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, अगस्त 2015 में प्राधिकरण ने इसकी सफाई व्यवस्था प्रेरणा स्थल को हैंडओवर कर दी थी, लेकिन सफाई के लिए लखनऊ प्राधिकरण से सामान नहीं मिला।
ये हाल तब है जब यहां नियुक्त 190 में से 84 कर्मचारी प्रेरणा स्थल की साफ-सफाई का जिम्मा संभालते हैं। इन कर्मचारियों के वेतन पर हर महीने 16 से 17 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन


एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्राधिकरण के हैंडओवर करने के बाद से ही प्रेरणा स्थल प्रबंधक को सफाई के लिए झाड़ू, पोंछा जैसी आवश्यक चीजें नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान के लिए प्रबंधक ने 6 दिसंबर को लखनऊ विकास प्राधिकरण को रिमाइंडर भेजा था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सफाई की समस्या को देखते हुए यहां के सफाई कर्मचारी खुद लखनऊ विकास प्राधिकरण जाकर समान लेकर आए थे।


बड़ा परिसर होने की वजह से कुछ दिनों में ही वो सामान खत्म हो गए, अब दोबारा ऐसी स्थिति पैदा हो गई है। स्थल के प्रबंधकों ने बताया कि तीन महीने में 650 से 700 झाड़ू और अन्य सामान की आवश्यकता पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed