फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Despite implementation of GRAP in Delhi air quality is not improving

गंभीर श्रेणी में हवा: ग्रैप के बाद भी नहीं सुधरे हालात, दिनभर छाई रही स्मॉग की चादर, देखें कहां कितना एक्यूआई

Mon, 23 Dec 2024 06:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 23 Dec 2024 06:00 PM IST
सार

ग्रैप लागू होने के बावजूद वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं आ रहा है, ऐसे में लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि मंगलवार से प्रदूषण में सुधार होने का अनुमान है, ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Despite implementation of GRAP in Delhi air quality is not improving
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हल्की बारिश होने के बावजूद भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। सोमवार को दूसरे दिन भी लोगों ने गंभीर श्रेणी की हवा में सांस ली। दिनभर स्मॉग की मोटी चादर छाई रही। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार हवा पूर्व दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति छह किलोमीटर प्रतिघंटे रही, जोकि शाम को चार किलोमीटर प्रतिघंटे चली। ऐसे में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 406 दर्ज किया गया। यह गंभीर श्रेणी में है। बवाना, नेहरू नगर, मुंडका समेत 21 इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। जबकि, आया नगर, आईजीआई एयरपोर्ट सहित 10 इलाकों में हवा बेहद खराब रही। एनसीआर में दिल्ली के बाद गाजियाबाद सबसे अधिक प्रदूषित रहा।

विज्ञापन

 
ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू होने के बावजूद वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं आ रहा है, ऐसे में लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि मंगलवार से प्रदूषण में सुधार होने का अनुमान है, ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की उम्मीद है। सोमवार को सुबह से ही बूंदा-बांदी शुरू हो गई थी, ऐसे में कोहरे के साथ स्मॉग छाया रहा। दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन आसमान में स्मॉग की मोटी चादर लिपटी रही। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स 4200 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 500 घन मीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। साथ ही, मिक्सिंग डेप्थ 520 मीटर दर्ज की गई।

विज्ञापन

हवाएं बेहद प्रतिकूल होने से बिगड़ी स्थिति
विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है। आईआईटीएम के मुताबिक, मंगलवार को हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा चार किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। वहीं, बुधवार को हवाएं उत्तर दिशा की ओर से चलेंगी। हवा की चाल चार किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। वहीं, सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की आशंका है।

एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
दिल्ली- 406
गाजियाबाद- 323
नोएडा- 322
गुरुग्राम- 296
ग्रेटर नोएडा-250
फरीदाबाद- 209

(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

विज्ञापन

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
बवाना- 474
रोहिणी- 461
अशोक विहार- 451
नेहरू विहार- 444
जहांगीरपुरी- 443
मुंडका- 442
डीटीयू- 419

(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed