फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Desiring a child couple kidnapped an eight-month-old child

Delhi: बच्चे की चाह में दंपती ने कर लिया आठ माह के मासूम को अगवा, कोठी से गिरफ्तार हुए पति-पत्नी

Wed, 11 Mar 2026 10:54 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Wed, 11 Mar 2026 10:54 PM IST
सार

छताछ में महिला ने बताया कि उसका पति पवन कोठी में चौकीदार का काम करता है। इनकी शादी को तीन साल हो गए थे। परिजन भी बच्चा न होने पर टोक रहे थे। इस दबाव में दंपती ने बच्चा चोरी करने का मन बनाया और मासूम को चोरी कर लिया।

विज्ञापन
Desiring a child couple kidnapped an eight-month-old child
दंपती ने चुराया बच्चा, पुलिस किया गिरफ्तार - फोटो : adobe stock

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में बच्चे की चाह में एक दंपती ने आठ माह के मासूम को अगवा कर लिया। आरोपी दंपती बच्चा लेकर गायब हो गए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कई टीमों का गठन किया और दो दिन के भीतर मासूम को रूप नगर इलाके से ढूंढ निकाला। मासूम को सकुशल बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन

मामले में पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान अनीता (30) और इसके पति पवन (31) के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया है कि शादी के तीन साल बाद जब इनके यहां बच्चा नहीं हुआ तो इन लोगों ने बच्चे की चाह में मासूम को अगवा कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि 9 मार्च को खजूरी खास थाने में 45 साल की महिला ने शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह खजूरी खास फ्लाईओवर के नीचे रहती है। शाम करीब साढ़े चार बजे करीब 35 साल की एक अज्ञात महिला खाने का लालच देकर उसके 8 माह के बेटे को अपने साथ ले गई और मौके से फरार हो गई।

विज्ञापन

फौरन मामला दर्ज कर तीन टीमों का गठन किया गया। टीम ने मौके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके अलावा पीड़ित महिला से बातचीत की गई। उसने बताया कि आरोपी महिला पिछले तीन-चार दिनों से उसके पास आ रही थी। वह कभी बच्चे को चॉकलेट देती तो कभी कुछ खाने-पीने को दे रही थी।

9 मार्च को महिला आई और जन्मदिन का केक देने के बहाने वह बच्चे को अगवा कर साथ ले गई। सीसीटीवी और टेक्निकल सर्विलांस के अलावा लोकल इंटेलिजेंस की मदद ली गई। इसके बाद टीम आरोपी महिला की तलाश करते हुए रूप नगर पहुंच गई। वहां एक कोठी से महिला को हिरासत में ले लिया।

उसके पास से मासूम सकुशल बरामद हो गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति पवन कोठी में चौकीदार का काम करता है। इनकी शादी को तीन साल हो गए थे। परिजन भी बच्चा न होने पर टोक रहे थे। इस दबाव में दंपती ने बच्चा चोरी करने का मन बनाया और मासूम को चोरी कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed