फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Described a mysterious illness, the patient lost his nerve

बताई रहस्यमय बीमारी, मरीज ने हिम्मत हारी

Sat, 08 Mar 2014 01:57 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Sat, 08 Mar 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
Described a mysterious illness, the patient lost his nerve
डाक्टर ने लाइलाज बीमारी बताकर मेरे भाई को डरा दिया और वह टेंशन में कहीं चला गया। यह कहना है अस्पताल से भागे मरीज ब्रह्म सिंह के भाई बिजेंद्र सिंह का। चार दिन बाद भी उसका पता नहीं है।
विज्ञापन


उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन मुरादनगर थी। परिजनों का कहना है कि अस्पताल और डॉक्टर ने लापरवाही बरती है। अगर कोई गंभीर बीमारी थी तो परिजनों को बताई जानी चाहिए थी।
विज्ञापन


ब्रह्म सिंह (45) की पत्नी मुनेशवती ने बताया कि सोमवार को पति को मंजू नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। रात करीब 12 बजे डॉक्टर आए और लाइलाज बीमारी होने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह उन्होंने बाथरूम जाने के लिए कहा और फिर नहीं लौटे। भाई बिजेंद्र ने बताया कि देर रात तक भी ब्रह्म सिंह के ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट नहीं आई थी, ऐसे में डॉक्टर ने लाइलाज बीमारी के बारे में कैसे कह दिया।


अगर कोई बीमारी थी भी तो उन्हें बताया जाना थाे। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने नर्सिंग होम और डॉक्टर निलाक्ष्य शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अंतिम बार बेटे से की थी बात
ट्रांसपोर्टर ब्रह्म सिंह को मंगलवार सुबह बेटे राहुल ने फोन किया था। राहुल ने पूछा था कि चाय लेकर आ जाऊं, तो पिता ने जवाब दिया था कि आ जाओ, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि पिता कहीं चले गए हैं। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की, जोकि मुरादनगर निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed