{"_id":"575322e24f1c1b802f10a4cd","slug":"deranged-individual-treatment-sent-to-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्षिप्त व्यक्ति को अदालत ने इलाज के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्षिप्त व्यक्ति को अदालत ने इलाज के लिए भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
water
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को अदालत ने इलाज के लिए मेवात के नल्हड मेडिकल कॉलेज भेज दिया। अब तक ऐसे कई लोगों को सही ठिकाने पर पहुंचाने का काम कर चुके एडवोकेट मुबीन अहमद व मालब ग्राम विकास समिति के उपाध्यक्ष साहून खान ने बताया कि बृहस्पतिवार को सोहना निवासी ओमप्रकाश उन्हें दिल्ली-अलवर रोड पर मालब गांव के पास आवारा घूमता हुआ मिला।
विज्ञापन
उसके सिर पर गहरी चोट लगी हुई थी। वह व्यक्ति उन्हें मानसिक रूप से विक्षिप्त दिखाई दिया। मुबीन अहमद तथा साहून खान द्वारा उसे अदालत में पेश कर उसका इलाज कराए जाने की अपील की। नूंह के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार श्योरान ने पीड़ित व्यक्ति की स्थिति का अवलोकन कर उसे नल्हड मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
अदालत ने मेडिकल कॉलेज के निदेशक को निर्देश दिए कि वह पीड़ित व्यक्ति ओमप्रकाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती करें। साथ ही डॉक्टरों की समिति गठित कर पीड़ित की मानसिक स्थिति की जांच करें। ताकि उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त पाए जाने पर मेंटल हेल्थ एक्ट के अंतर्गत आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन