फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Departments were divided among ministers of Delhi government atishi 13 department

हो गया विभागों का बंटवारा: AAP सरकार में पहली बार CM के पास विभाग, नंबर दो बने सौरभ भारद्वाज; देखें पूरी सूची

Sat, 21 Sep 2024 07:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 21 Sep 2024 07:49 PM IST
सार

दिल्ली में शपथ ग्रहण के बाद सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। शनिवार को आतिशी और पांच अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। जिसके बाद देर शाम को विभागों के बंटवारे की सूची भी सामने आ गई। आतिशी ने अपने पास 13 विभाग रखे और वहीं सौरभ भारद्वाज को 8 विभागों मिले हैं। 

विज्ञापन
Departments were divided among ministers of Delhi government atishi 13 department
दिल्ली सरकार में विभागों का बंटवारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मुख्यमंत्री के पास पहली बार विभाग होंगे। नई सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद भी नहीं होगा। पूर्ववर्ती सरकारों में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिनों को छोड़कर अपने पास कोई विभाग नहीं रखा था। जबकि केजरीवाल की तीनों सरकारों में मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री बनाए गए थे।

विज्ञापन

शनिवार को आतिशी के नेतृत्व में नई सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही सभी मंत्रियों को कार्य आवंटन नियम, 1993 के नियम 3 के तहत मंत्रिपरिषद को विभाग आवंटित कर दिए। इस आवंटन को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंजूरी भी दे दी। 

मुख्यमंत्री के आदेश मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पास 13 महत्वपूर्ण विभाग रखे हैं। इसमें बिजली, पानी और शिक्षा तीनों शामिल हैं। आम आदमी पार्टी इन तीनों मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है। इसके अलावा राजस्व, योजना, सेवा विभाग सहित अन्य महत्वपूर्ण विभाग उनके पास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आठ विभागों के साथ सौरभ भारद्वाज सरकार में दूसरे नंबर के मंत्री बन गए हैं। उन्हें स्वास्थ्य सहित दूसरे बड़े मंत्रालय दिए गए हैं। कैलाश गहलोत व मुकेश अहलावत पांच-पांच विभाग के साथ तीसरे नंबर के मंत्री हैं। जबकि तीन मंत्रालय के साथ गोपाल राय चौथे व दो विभाग के साथ इमरान हुसैन पांच नंबर के मंत्री बनाए गए हैं।

विज्ञापन

किन्हें मिला क्या विभाग

आतिशी, मुख्यमंत्री :
1. लोक निर्माण विभाग
2. बिजली
3. शिक्षा
4. उच्च शिक्षा
5. प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा
6. जनसंपर्क विभाग
7. राजस्व
8. वित्त
9. योजना
10. सेवाएं
11. सतर्कता
12. जल
13. विधि, न्याय एवं विधायी मामले तथा अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हुए

सौरभ भारद्वाज :
1. शहरी विकास
2. सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण
3. स्वास्थ्य
4. उद्योग
5. कला, संस्कृति एवं भाषा
6. पर्यटन
7. समाज कल्याण
8. सहकारिता

गोपाल राय :
1. विकास
2. सामान्य प्रशासन विभाग
3. पर्यावरण, वन एवं वन्य जीवन

कैलाश गहलोत :
1. परिवहन
2. प्रशासनिक सुधार
3. सूचना एवं प्रौद्योगिकी
4. गृह
5. महिला एवं बाल विकास

इमरान हुसैन :
1. खाद्य एवं आपूर्ति
2. चुनाव

मुकेश अहलावत :
1. गुरुद्वारा चुनाव
2. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति
3. भूमि एवं भवन
4. श्रम
5. रोजगार

जानें किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed