दिल्ली वालों को नसीब नहीं बकरी का दूध, कीमत 2000 रुपए लीटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू का डंक झेल रहे दिल्ली वालों को बकरी का दूध भी नसीब नहीं हो रहा है। डेंगू के लिए रामबाण माने जाने वाले बकरी के दूध की कीमत दो हजार रुपये लीटर पहुंच गई है।
जबकि डेंगू में लाभ पहुंचाने के उत्पाद पपीता, नारियल पानी, मौसमी, अनार की डिमांड बढ़ने से दाम आसमां पर पहुंच गए हैं। हालत यह है कि पैसे देने के बाद भी बकरी का दूध तो नसीब ही नहीं हो रहा है।
बकरी का दूध बेचने वाले जामा मस्जिद निवासी नफीस बाही के मुताबिक, पुरानी दिल्ली की तंग गलियों में यूं बेशक लोग कभी नहीं आते हैं लेकिन डेंगू के डंक के चलते रोजाना बकरी का दूध तलाशते घूम रहे हैं।
पैसे देने के बाद भी मिल रहा महज 50 से 100 ग्राम दूध
डेंगू मरीजों के लिए फायदा होने के कारण इन दिनों यह दो हजार रुपये लीटर से बिक रहा है। हालांकि पैसे देने के बाद भी 50 से सौ ग्राम से अधिक बकरी का दूध नहीं दे रहे हैं।
ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें। दिल्ली के विभिन्न इलाकों से लेकर गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुड़गांव तक से लोग बकरी के दूध की तलाश कर रहे हैं।
वहीं, गोल मार्केट स्थित पप्पू फल विक्रेता के मुताबिक, इन दिनों नारियल पानी, पपीता, मौसमी की सबसे अधिक मांग है, जिसके चलते करीब एक हफ्ते में दाम दोगुने से अधिक हो गए हैं। हालांकि दाम के आधार पर ताजे फल उपलब्ध नहीं हैं।