फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dengue, Malaria and Chikungunya mosquito will die from herbal medicine

हर्बल दवा से मरेंगे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मच्छर, डीयू ने किया रिसर्च

Sun, 14 Oct 2018 10:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
Dengue, Malaria and Chikungunya mosquito will die from herbal medicine
mosquito

बारिश का मौसम खत्म होने के बाद अचानक से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। खासकर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे बीमारी देने वाले घातक मच्छरों का। इनको मारने के लिए केमिकल का प्रयोग किया जाता है। इससे न ही पूरी तरह मच्छर मर पाते हैं और पर्यावरण पर भी असर पड़ता है। ऐसे में डीयू के वनस्पति शास्त्र विभाग ने द्वारका स्थित राष्ट्रीय मलेरिया शोध संस्थान के साथ एक रिसर्च की है। जिसमें विभाग ने डेंगू व चिकनगुनिया जैसे मच्छरों को मारने के लिए एक हर्बल दवा तैयार की है।

विज्ञापन


डीयू के वनस्पति शास्त्र विभाग में प्रोफेसर डॉ. वीना अग्रवाल ने बताया कि इस दवा को तैयार करने में औषधीय गुणों से भरपूर इंद्रजी पेड़ की छाल का प्रयोग किया गया है। इस छाल से गंदगी को निकालने के लिए साफ पानी से काफी बार धोया गया। कमरे के तापमान पर इसे 72 घंटे तक सुखा कर चूर्ण बनाया गया। इसे लैब में नैनो पार्टिकल स्तर पर संसाधित करने के बाद हर्बल दवा तैयार हुई। इस दवा का प्रयोग डिपार्टमेंट के लैब में मच्छरों और लार्वा को मारने के लिए किया गया। 
विज्ञापन


टेस्ट ट्रायल में यह देखा गया कि इसके प्रयोग से 100 फीसदी मच्छर व लार्वा खत्म हो गए। इस दवा की विशेषता यह है कि इससे न ही भूमि प्रदूषण होगा और न ही हवा खराब होगी। उनकी इस शोध को अमेरिका की एक पत्रिका प्रोसेस सेफ्टी एंड एनवॉयरमेंटल प्रोटेक्शन में भी प्रकाशित किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक सरकार व संस्था ने नहीं दिखायी रुचि
यह हर्बल दवा के कारगर होने के बावजूद अब तक किसी सरकार, संस्था व कंपनी ने इसमें रुचि नहीं दिखाई है। डॉ. वीना ने कहा कि यदि कोई सरकार या संस्था रुचि दिखाए, तो हम इस दवा के लिए उनसे बातचीत कर सकते हैं। इसका टेस्ट ट्रायल भी काफी सफल रहा है। विभाग चाहता है कि रसायनिक दवाओं की जगह इस दवा का प्रयोग बड़े स्तर पर किया जाए, जिससे कि हवा भी शुद्ध बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed