फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dengue larva found in Delhi government offices and buildings

दिल्ली सरकार के दफ्तरों-इमारतों में मिला डेंगू का लार्वा, आप ने कहा- राजनीति कर रही है भाजपा

Mon, 09 Sep 2019 09:03 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 09 Sep 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
Dengue larva found in Delhi government offices and buildings
डेंगू
आप ने दिल्ली सरकार के डेंगू के खिलाफ अभियान के मुद्दे पर भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि देश की नामचीन हस्तियां इस अभियान का हिस्सा बन रही हैं, जबकि भाजपा इसे नाकाम करने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने भाजपा नेताओं से भी अभियान से जुड़ने की अपील की है।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली भाजपा के किसी नेता ने न तो सोशल मीडिया पर इस अभियान का समर्थन किया और न ही इसमें शिरकत की। प्रधानमंत्री ने जब स्वच्छ भारत मिशन लांच किया था तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने झुग्गी बस्ती में जाकर साफ-सफाई की थी। 
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि अभियान का हिस्सा बनने की जगह भाजपा नेता खुद डेंगू मच्छर बनकर अभियान को मार देना चाहते हैं। इसी नीयत से भाजपा शासित एमसीडी ने एक डाटा जारी कर बताया है कि डेंगू के लार्वा दिल्ली सरकार के स्कूलों और दफ्तरों में मिले हैं। रिपोर्ट एमसीडी के दफ्तरों और स्कूलों को इससे मुक्त बता रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने बीते शुक्रवार को सरकारी दफ्तरों के लिए भी अभियान लांच किया है। संजय सिंह ने भाजपा पर घटिया राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार एमसीडी की रिपोर्ट का संज्ञान लेगी। गौरतलब है कि बीते दिनों दक्षिणी एमसीडी के चारों जोनों में जांच के दौरान कई स्कूलों, डीटीसी डिपो, डिस्पेंसरियों समेत दूसरे संस्थानों और ऑफिसों में लार्वा पाया गया था। 

इस पर एमसीडी ने दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले 113 संस्थानों के चालान काटे और 24 को नोटिस जारी किया। एमसीडी ने इसकी जांच के लिए एक टास्क फोर्स का भी गठन किया है। एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के डिप्टी चेयरमैन ने दिल्ली सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाया था।

राष्ट्रद्रोह से जुड़ी चार्जशीट पर अभी फैसला नहीं

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के मामले में भाजपा के आरोपों पर संजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रद्रोह से जुड़ी चार्जशीट पर दिल्ली सरकार ने अभी कोई फैसला ही नहीं लिया तो भाजपा वाले इस मसले पर बयानबाजी कैसे कर रहे हैं। 

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को दिल्ली में जनता के मसलों पर बात करनी चाहिए, लेकिन वह ऐसे मामले में आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, जिन पर अभी कोई फैसला हुआ है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा वालों ने कौन सी रिपोर्ट देख ली है। क्या उनको दिल्ली में कोई मसला नहीं मिल रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed