{"_id":"62e811de812f1e503d5c150b","slug":"dengue-in-delhi-highest-number-of-dengue-cases-169-cases-registered-so-far-this-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dengue in Delhi: राजधानी में 2017 के बाद डेंगू के सर्वाधिक मामले, इस साल अब तक दर्ज किए गए 169 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue in Delhi: राजधानी में 2017 के बाद डेंगू के सर्वाधिक मामले, इस साल अब तक दर्ज किए गए 169 केस
Mon, 01 Aug 2022 11:18 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:18 PM IST
सार
इस साल डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। जबकि साल 2016 में डेंगू से 10 लोगों की मौत हुई थी। साल 2019 में दो, 2018 में चार और 2017 में 10 लोगों की डेंगू से मौत हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
Dengue
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक डेंगू के 169 मामले दर्ज किए गए हैं, जो साल 2017 के बाद सबसे अधिक हैं। दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते एक हफ्ते में 10 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि पिछले एक महीने में 26 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
दिल्ली में जनवरी में डेंगू के 23 मामले, फरवरी में 16, मार्च में 22, अप्रैल में 20, मई में 30 और जून में 32 मामले दर्ज किए गए। वहीं, 2017 में एक जनवरी से 30 जुलाई तक डेंगू के 185 मामले आए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं, 2018 में 56, 2019 में 40, 2020 में 31 और 2021 में 52 मामले दर्ज हुए थे। एमसीडी के अधिकारियों के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में डेंगू के बढ़ते मामलों के पीछे मौसम बड़ी वजह है। शुरुआती मौसम मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल था।