फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dengue in Delhi 314 new dengue cases in a week 635 cases in 12 days

Dengue in Delhi: तेज हो रहा डेंगू का वार, एक हफ्ते में डेंगू के 314 नए मामले, इस महीने 12 दिन में आए 635 केस

Mon, 17 Oct 2022 07:13 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 17 Oct 2022 07:13 PM IST
सार

डेंगू के बढ़ते मामले इस बात के संकेत हैं कि यदि एमसीडी और दिल्ली के नागरिकों ने मच्छरों की पैदावार को कम करने के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई तो स्थिति पिछले साल से ज्यादा भयावह हो सकती है। पिछले साल दिल्ली में डेंगू के 9,613 मामले दर्ज किए गए और 23 लोगों की इसकी वजह से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Dengue in Delhi 314 new dengue cases in a week 635 cases in 12 days
दिल्ली में डेंगू संक्रमण का कहर - फोटो : istock

विस्तार

डेंगू के तेजी से बढ़ते मामलों ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौजूदा समय में हर सप्ताह पिछले हफ्ते से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। बीते एक हफ्ते में डेंगू के 314 नए मामले दर्ज किए गए हैं। उसके पहले हफ्ते में 254 मामले दर्ज किए गए थे। इस साल डेंगू के कुल मामले बढ़कर 1,572 हो गए हैं, जो पिछले साल मौजूदा समय तक दर्ज हुए मामलों से काफी ज्यादा हैं।

विज्ञापन


डेंगू के बढ़ते मामले इस बात के संकेत हैं कि यदि एमसीडी और दिल्ली के नागरिकों ने मच्छरों की पैदावार को कम करने के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई तो स्थिति पिछले साल से ज्यादा भयावह हो सकती है। पिछले साल दिल्ली में डेंगू के 9,613 मामले दर्ज किए गए और 23 लोगों की इसकी वजह से मौत हो गई थी। इसके अलावा मलेरिया के भी 167 व चिकनगुनिया के 89 मामले दर्ज किए गए। इस साल मलेरिया के मामले अभी से ही पिछले साल के कुल मामलों से ज्यादा हैं। इस साल मलेरिया के कुल मामले 182 तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में पिछले साल करीब 71 फीसदी से अधिक मामले एक अक्तूबर से 31 दिसंबर के बीच ही दर्ज किए गए। इस साल अक्तूबर में ही भारी संख्या में लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। एमसीडी की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल पूरे अक्तूबर में जहां डेंगू के 1,196 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं इस साल अक्तूबर में केवल 12 दिन में ही 635 मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली में डेंगू के सर्वाधिक मामले

मौजूदा समय दिल्ली का दक्षिणी हिस्सा डेंगू से बुरी तरह प्रभावित है। एमसीडी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल भी इस क्षेत्र में सर्वाधिक 62 मामले दर्ज किए गए थे। इस साल अब तक 120 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। बीते एक हफ्ते में इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा 29 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद मध्य और नजफगढ़ क्षेत्र में 25-25 मामले आए हैं। इसके बाद करोलबाग, केशवपुरम, नरेला व बाकी क्षेत्रों का नंबर है। मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले भी सभी 12 जोनों में हर हफ्ते तेजी से बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed