{"_id":"582876984f1c1b4304b37572","slug":"demonetization-people-using-e-wallets-for-tea-stall-payment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुल्ले पैसे नहीं होने पर जुगाड़ लगा रहे लोग, अब 5 रुपये के चाय की पेमेंट भी ई- वॉलेट से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुल्ले पैसे नहीं होने पर जुगाड़ लगा रहे लोग, अब 5 रुपये के चाय की पेमेंट भी ई- वॉलेट से
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 14 Nov 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने से बाजार में खलबली मच गई है। दुकानदारों के पास ग्राहकों को देेने के लिए खुले पैसे नहीं बचे हैं। ऐसे में ई-वॉलेट का सहारा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में चाय की दुकान से लेकर पान की दुकानों पर भी ई- वॉलेट से ही पेमेंट लिया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि खुले पैसे न होने की वजह से अब कोई विकल्प ही नहीं बचा है। इसलिए अब तकनीक का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
अचानक से 500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने से लोगों के लिए मुश्किल हो गई है। इस वजह से बाजारों से रौनक ही गायब हो गई है। दुकानदारों की सेल 80 प्रतिशत तक गिर गई है। अकाउंट में पैसे होने के बावजूद भी एटीएम और बैंक में भीड़ होने की वजह से लोग खुद के अकाउंट से पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं। इससे लोगों की बैचेनी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
शहर में अभी ऐसा कोई एटीएम और बैंक नहीं है, जहां पर आसानी से पैसा निकाला जा सके। सुबह 3 बजे से लोग लाइन लगाकर खड़े हो रहे हैं, तब जाकर शाम तक नंबर आ पा रहा है। कुछ लोगों को तो बैंक से पुराने नोट के बदले नए नोट लेने में दो- दो दिन लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बाहर से चाय, दूध लेने तक में दिक्कत हो रही है
note
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में बाजारों में खुले पैसों की कमी हो गई है। लोगों को बाहर से चाय, दूध लेने तक में दिक्कत हो रही है। इससे दुकानदार भी परेशान हो गए हैं। इसलिए ई-वॉलेट का सहारा ले रहे हैं। शहर में कई दुकानदारों ने अलग-अलग ऐप्लिकेशन की मदद से ई-वॉलेट डाउनलोड कर लिया है। इससे ही चाय, पान, बिस्कुट का बिल ले रहे हैं।
500 और 1000 रुपये का नोट बंद होने की वजह से सभी के लिए खुले पैसे देना मुश्किल है। हम लोगों के पास भी इतना खुला पैसा नहीं है कि दे पाएं। इसलिए अब ई - वॉलेट से ही पैसा ले रहे हैं।-प्रमोद कुमार, पान का दुकानदार
इस दौरान ई- वॉलेट बहुत काम आ रहा है। हम लोग 5 से 10 रुपये भी ई- वॉलेट से ले रहे हैं। अगर कोई नगदी देना चाहे तो वो दे सकता है। लेकिन ज्यादातर लोग ई- वॉलेट से ही पैसा दे रहे हैं।-प्रताप, चाय दुकानदार कैश ऑन पेमेंट
500 और 1000 रुपये का नोट बंद होने की वजह से सभी के लिए खुले पैसे देना मुश्किल है। हम लोगों के पास भी इतना खुला पैसा नहीं है कि दे पाएं। इसलिए अब ई - वॉलेट से ही पैसा ले रहे हैं।-प्रमोद कुमार, पान का दुकानदार
इस दौरान ई- वॉलेट बहुत काम आ रहा है। हम लोग 5 से 10 रुपये भी ई- वॉलेट से ले रहे हैं। अगर कोई नगदी देना चाहे तो वो दे सकता है। लेकिन ज्यादातर लोग ई- वॉलेट से ही पैसा दे रहे हैं।-प्रताप, चाय दुकानदार कैश ऑन पेमेंट