फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोटबंदी के दौर में इस गांव में 80 फीसदी लेनदेन हो रहा कैशलेस

Thu, 15 Dec 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Dec 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
demonetization effect kilokri village is showing the way
क‌िलोकरी गांव में मोबाइल वॉलेट से लेनदेन की सु‌व‌िधा।

नोटबंदी के बाद दिल्ली समेत देशभर के लोग जहां बैंक की कतार में खड़े है। वहीं राजधानी पॉश महारानी बाग से सटे किलोकरी गांव के निवासी 59 साल के नंदकिशोर शर्मा की मानें तो वह अभी तक एक बार भी बैंक नहीं गए हैं।

demonetization effect kilokri village is showing the way
note - फोटो : अमर उजाला

पूछने पर पता चला कि उनका मोबाइल ही उनका बैंक बन गया है। किलोकरी गांव में यह आदत लगभग सभी लोगों ने डाल दी है। यहां का निवासी हो या फिर दुकानदार या फिर किरायेदार। नोटबंदी के बाद यहां के लगभग सभी लोगों ने कैशलेस लेनदेेन शुरू कर दिया है। इलाके में 80 फीसदी लेनदेन कैशलेस हो रहा है।

demonetization effect kilokri village is showing the way
note - फोटो : व‌िवेक न‌िगम/अमर उजाला

नंद किशोर शर्मा ने बताया कि नोटबंदी के बाद पहली बार उन्होंने अपने मोबाइल में ई-वैलेट्स पेटीएम का प्रयोग शुरू किया। आज वह बेहद खुश है क्योंकि इसे अपनाने के बाद उन्हें बैंक नहीं जाना पड़ा। उनके मुताबिक इस गांव में कैशलेस आदत की शुरुआत 20 नवंबर को पहली बार जब राजस्व विभाग के डीएम ऑफिस की ओर से यहां कैंप लगाया गया। कैैंप में बैंक अकाउंट खुलवाने और कैशलेस लेनदेन के विकल्पों के बारे में बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
demonetization effect kilokri village is showing the way
note - फोटो : व‌िवेक न‌िगम/अमर उजाला

उसके बाद से ही डीएम ऑफिस गांववालों की रुचि को देखते हुए इस कैशलेस बनाने की मुहिम में जुट गया। उसके बाद यहां ई-वैलेट्स पेटीएम, एसबीआई बडी, ऑक्सीजेन जैसी कंपनियों की टीमों ने गांव में बाकायदा कैंप लगाया।

विज्ञापन
demonetization effect kilokri village is showing the way
note - फोटो : व‌िवेक न‌िगम/अमर उजाला

उसका परिणाम यह हुआ की गांव में चाय की दुकान चलाने वाले गौरव ने बताया कि यहां बड़ी संख्या में स्टूडेंट किराये पर रहते हैं। ई-वैलेट्स नहीं होता तो मेरा धंधा ही खत्म हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed