फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टोटके से डरे अखिलेश, लखनऊ से ही कर दिया नोएडा में स्टेडियम का लोकार्पण

Wed, 14 Dec 2016 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 14 Dec 2016 05:05 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh yadav inaugrated international stedium in noida
- फोटो : अमर उजाला

नोएडा में अलग-अलग कई परियोजनाएं काफी दिनों से चल रही थीं। शुरु से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन परियोजनाओं को लोकार्पण करने नोएडा आएंगे या नहीं। बता दें कि नोएडा को लेकर ये मान्यता है कि यहां आने वाला सीएम अपना अगला चुनाव हार जाता है।



विदेश से पढ़ाई कर यूपी के सबसे युवा सीएम बने अखिलेश यादव ने भी आखिर इस टोटके को माना और नोएडा आने से इनकार कर दिया। नोएडा में बने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का लोकार्पण उन्होंने लखनऊ से कर दिया। हालांकि इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने खासी तैयारी की थी।

cm akhilesh yadav inaugrated international stedium in noida
- फोटो : अमर उजाला

इन परियोजनाओं का भी हुआ शुभारंभ

बॉटेनिक गार्डन से कालिंदी कुंज तक मेट्रो : बॉटेनिक गार्डन से कालिंदी कुंज तक मेट्रो लाइन के ट्रायल रन शुभारंभ। यह योजना काफी दिनों से चल रही थी। कालिंदी कुंज से बॉटेनिक गार्डन रूट मजेंटा लाइन है। यह बॉटेनिक गार्डन से पश्चिमी जनकपुरी तक जाएगी। इसकी लागत 845 करोड़ रुपये है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा सिटी बस सेवा : नोएडा-ग्रेटर नोएडा की बीच प्रस्तावित सिटी बसों का शुभारंभ बुधवार को किया गया। यह नोएडा मेट्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) की बसें होंगी। पहले चरण में 50 बसों को चलाना प्रस्तावित था, लेकिन फिलहाल 20 बसों को छह रूट पर चलाकर योजना का शुभारंभ किया जाएगा।

cm akhilesh yadav inaugrated international stedium in noida
- फोटो : अमर उजाला

इन योजनाओं का होगा लोकार्पण
छह लेन का एलिवेटेड रोड : एमपी-2 मार्ग पर यूफ्लेक्स से विश्वभारती तक छह लेन के एलिवेटेड रोड का लोकार्पण किया गया। हालांकि, यह रोड अभी एनटीपीसी तक ही शुरू किया जाएगा। एनटीपीसी पर सर्विस लेन से उतरने की व्यवस्था की गई है। इस पर विश्व भारती तक काम चालू है। परियोजना की लागत 415 करोड़ है।

छह लेन का नवनिर्मित अंडरपास: एनएच-24 पर सेक्टर-62 व 63 चौराहे पर मॉडल तिराहे के पास छह लेन के अंडरपास का लोकार्पण किया गया। यह अंडरपास नोएडा से गाजियाबाद व छिजारसी को जोड़ेगी। अंडरपास के ऊपर बेहतरीन चौराहा भी बनाया गया है। नोएडा से जाने पर एनएच-24 पर जाने के लिए अंडरपास से जाना होगा। इसकी लागत 133.85 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
cm akhilesh yadav inaugrated international stedium in noida
- फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम : सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण। स्टेडियम में 25 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। स्टेडियम में फिनिशिंग का काम चल रहा था। इसकी लागत 126 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
cm akhilesh yadav inaugrated international stedium in noida
- फोटो : अमर उजाला
चौराहों पर नवनिर्मित अंडरपास : शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए कई अंडरपास प्रस्तावित थे, जहां काम चल रहा था। इसमें सेक्टर-32, 35, 39 और सेक्टर-51 चौराहे पर बने अंडरपास का लोकार्पण होगा। इसकी लागत 65 करोड़ रुपये है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed