अंबेडकर भवन में तोड़फोड़, 10 के खिलाफ मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुडग़ांव गांव में कुछ लोगों ने गांव में निर्मित अंबेडकर भवन में रविवार को तोडफ़ोड़ कर दी। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति के प्रधान के बयान पर सेक्टर पांच थाना पुलिस ने तोडफ़ोड़ करने वाले 10 लोगों के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
इस भवन का निर्माण हुड्डा सरकार में मंत्री रहे सुखबीर कटारिया ने कराया था। भवन पर अंबेडकर भवन लिखी एक प्लेट लगी हुई थी। यह बात गांव के कुछ लोगों को नागवार लग रही थी।
जिसके चलते रविवार को 10 लोगों ने तोडफ़ोड़ करते हुए नेम प्लेट नष्ट कर दी। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने गांव में रहने वाले बाबा अंबेडकर समिति अमनपुरा के प्रधान भीम सिंह के बयान पर राजू, संजय, जिले, सम्या, वेद प्रकाश, अजीत, राज सिंह, जस्सू, जसमेर व बबलू के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट व तोडफ़ोड़ सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जिनके खिलाफ मामला दर्ज वह फरार
मौके पर एक पीसीआर तैनात की गई है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है वह फरार हैं। मामले की जांच एसीपी इन्द्रजीत को सौंप दी गई है।
गुडग़ांव गांव में जिस अंबेडकर भवन को लेकर रविवार को विवाद हुआ, उसकी शिकायत दलित समाज के लोगों की ओर से सीएम विंडो पर 9 नवंबर को भी की जा चुकी है।
यानी अंबेडकर का नाम हटाने को लेकर रंजिश पहले से ही चल रही थी। बताया गया कि शिकायत में स्थानीय पार्षद सहित अन्य लोगों के नाम हैं। उस शिकायत को भी जांच अधिकारी को सौंप दिया गया है।
मामले की जांच कर रहे अधिकारी एसीपी इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने भवन से जुड़ी सभी तरह की जानकारी के लिए नगर निगम को पत्र लिखा है। नगर निगम के राजस्व के रिकार्ड के बाद खुलासा होगा यह भवन किसकी जमीन पर बना हुआ है।