फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demolition in 30 shops in Jafarabad

जाफराबाद में दहशत फैलाने के लिए 30 दुकानों में की तोड़फोड़, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Thu, 10 Jan 2019 06:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 10 Jan 2019 06:04 AM IST
विज्ञापन
Demolition in 30 shops in Jafarabad
दुकानों में की गई तोड़फोड़ (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

हथियारबंद बदमाशों ने मंगलवार रात जाफराबाद इलाके में खूब कहर बरपाया। बदमाशों ने एक-दो नहीं, बल्कि 30 दुकानों में तोड़फोड़ कर दहशत फैला दी। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। खबर मिलते ही सीलमपुर और जाफराबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंचीं। दोनों थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझे रही। यहां तक कि बुधवार को भी जब इलाका तय नहीं हुआ तो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दखल के बाद जाफराबाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इधर, घटना के बाद से इलाके के लोग काफी डरे हुए हैं। उनका कहना है कि लोगों में पुलिस का भय नहीं है, इसलिए बदमाश लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वारदात मंगलवार रात 10.30 बजे मरकजी चौक के पास वाली गली में हुई। सलमान नामक बदमाश करीब 8-10 बदमाशों के साथ गली में पहुंचा। भीड़भाड़ वाले इलाके में पहुंचते ही आरोपियों ने हथियार निकालकर दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बदमाशों ने दुकानों का सामान उठाकर इधर-उधर फेंकना शुरू कर दिया। बदमाश चिल्ला-चिल्लाकर एक-एक को देख लेने की धमकी दे रहे थे। करीब 15-20 मिनट खूब हंगामा किया। लेकिन किसी ने भी बदमाशों का विरोध करने का साहस नहीं किया। इधर, वारदात के बाद सभी बदमाश लोगों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस एक-दूसरे का इलाका होने की बात कहकर वहां से चली गई। लोगों का कहना था कि इलाके में दहशत और अपना डर फैलाने के लिए बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दखल के बाद जाफराबाद थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस उसे फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed