फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demolition broke into the house of Delhi Commission for Women chairperson Swati Maliwal

Delhi: महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर में घुसकर तोड़फोड़, आरोपी मानसिक बीमार

Tue, 18 Oct 2022 01:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Oct 2022 01:58 AM IST
सार

घटना की जानकारी मिलते ही स्वाति मालीवाल ने तुरंत ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। आरोप लगाया कि उनको डराने के लिए जानबूझकर हमला करवाया गया। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
Demolition broke into the house of Delhi Commission for Women chairperson Swati Maliwal
स्वाति मालिवाल के घर पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में सोमवार सुबह एक युवक दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के सरकारी बंगले में घुस गया। आरोपी ने अंदर खड़ी स्वाति और उनकी मां की कार में तोड़फोड़ कर दी। वहां मौजूद लोगों ने आरोपी नत्थूपुरा निवासी सचिन को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की जानकारी खुद स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर दी। इसके बाद उनकी ओर से एक वीडियो भी जारी कर पुलिस से शिकायत करने की बात की गई। बाद में पता चला कि तोड़फोड़ करने वाला युवक मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस आरोपी युवक के अलावा उसके परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। वारदात के समय स्वाति दिल्ली से बाहर थीं, उनके बाकी परिजन भी घर पर नहीं थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल परिवार के साथ अपने सरकारी बंगले में सोमनाथ मार्ग, सिविल लाइंस में रहती हैं। कुछ दिनों से वे दिल्ली से बाहर हैं। बंगले में पेंटिंग का काम चल रहा है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि सोमवार सुबह 9.02 बजे सूचना मिली कि स्वाति मालीवाल के बंगले में घुसे एक व्यक्ति ने अंदर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए हैं। 
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। बातचीत करने और हुलिये से आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। उसे सिविल लाइंस थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह परिवार के साथ नत्थूपुरा, बुराड़ी में रहता है। इसके परिवार में दो बेटियां, पत्नी और बाकी सदस्य हैं। पुलिस की सूचना पर थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ समय से युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। परिवार ने उसके इलाज से संबंधित पर्चे भी दिखाए, जिनसे पता चला कि आरोपी का शाहदरा के इहबास अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही स्वाति मालीवाल ने तुरंत ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। आरोप लगाया कि उनको डराने के लिए जानबूझकर हमला करवाया गया। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed