फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demand to change VT code on Indian planes bjp leader Ashwini Kumar Upadhyay filed a petition in Delhi High Court

Delhi News: भारतीय विमानों पर ‘वीटी’ कोड बदलने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में भाजपा नेता ने दायर की याचिका

Fri, 24 Jun 2022 06:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 24 Jun 2022 06:15 AM IST
सार

एडवोकेट और भाजपा नेता अश्विनी कुमार उपाध्याय ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए भारतीय विमानों पर वीटी कोड बदलने की मांग की है। भाजपा नेता का कहना है कि आजादी के साढ़े सात दशक बाद भी ब्रिटिश शासकों द्वारा दिया वीटी कोड भारतीय विमानों पर अंकित रहना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
Demand to change VT code on Indian planes bjp leader Ashwini Kumar Upadhyay filed a petition in Delhi High Court
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका के जरिए भारतीय विमानों पर पंजीकरण कोड (कॉल साइन) के साथ लिखे ‘वीटी’को बदलने के लिए केंद्र को निर्देश देने की मांग की गई है। इसमें कहा गया है कि आजादी के 75 साल बाद भी वीटी (विक्टोरियन/वायसराय टेरिटरी) का इस्तेमाल गुलामी की निशानी का प्रतीक है।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता एडवोकेट और भाजपा नेता अश्विनी कुमार उपाध्याय ने कहा, 1929 में ब्रिटेन ने अपने उपनिवेशों के लिए वीटी साइन निर्धारित किया था लेकिन अब भारत एक संप्रभु राष्ट्र है न कि वायसराय क्षेत्र। उपाध्याय ने कहा, हमारे पीएम एयर इंडिया वन बी747-437 से विदेश यात्रा पर जाते हैं, जिस पर कॉल साइन वीटी-ईवीबी अंकित है जबकि वे एक स्वतंत्र राष्ट्र के लीडर हैं, वायसराय टेरिटरी के नहीं। भाजपा नेता का कहना है, अब तक पंजीकरण कोड बदलने को लेकर हुई कोशिशें बेनतीजा रही हैं। 
विज्ञापन


2004 में उड्डयन मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) से संपर्क किया था लेकिन आज तक कोई फैसला नहीं हुआ। आजादी के साढ़े सात दशक बाद भी ब्रिटिश शासकों द्वारा दिया वीटी कोड भारतीय विमानों पर अंकित रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। लिहाजा, कोर्ट केंद्र को इसे बदलने का आदेश दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


93 साल बाद भी यही कोड
चीन, पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों ने स्वतंत्रता के फौरन बाद अपना कॉल साइन बदल लिया लेकिन भारत में 93 साल बाद भी यही कोड बना हुआ है। वीटी कोड भारतीयों के लिए गर्व नहीं बल्कि शर्म की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed