{"_id":"6aad3659d76a8310ff0bd8f8","slug":"demand-for-release-of-phd-admission-application-forms-at-jnu-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-155475-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेएनयू में पीएचडी दाखिले का आवेदन फॉर्म जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेएनयू में पीएचडी दाखिले का आवेदन फॉर्म जारी करने की मांग
विज्ञापन
-दाखिला शाखा के डिप्टी रजिस्ट्रार को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो,
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पीएचडी दाखिले के आवेदन फॉर्म जारी करने में देरी को लेकर एबीवीपी जेएनयू इकाई ने चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में दाखिला शाखा के डिप्टी रजिस्ट्रार को पत्र भी लिखा गया है। साथ ही पीएचडी दाखिला प्रोस्पेक्टस जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
एबीवीपी जेएनयू के अध्यक्ष मयंक पांचाल और सचिव प्रवीन पीयूष के मुताबिक यूजीसी-नेट का परिणाम घोषित होने के बाद बड़ी संख्या में योग्य छात्र जेएनयू की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रवेश में और देरी होने से नए शोधार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक अवधि कम हो जाएगी।
प्रवेश प्रक्रिया देर से शुरू होने पर शोधार्थियों का अध्ययन और शोध कार्य प्रभावित हो सकता है। दाखिला शाखा पीएचडी प्रवेश कार्यक्रम को बिना देरी के जल्द जारी करें।