फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demand for recovery of Rs 63 thousand crore outstanding bills of DJB

Delhi NCR News: डीजेबी के 63 हजार करोड़ के बकाया बिलों की वसूली की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखकर दिल्ली जल बोर्ड के 63,000 करोड़ रुपये के बकाया बिलों की वसूली की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह राशि दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के विभिन्न विभागों पर बकाया है और इसे तत्काल वसूल कर सरकारी खजाने में लौटाया जाए। यादव ने पत्र में आरोप लगाया कि जल बोर्ड पर बढ़ते कर्ज की बड़ी वजह विभिन्न सरकारी एजेंसियों की लापरवाही है। जल बोर्ड इन बकायों की भरपाई आम जनता से कर रहा है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि एमसीडी पर 26,147 करोड़, भारतीय रेलवे पर 21,530 करोड़, दिल्ली स्वास्थ्य विभाग पर 6,684 करोड़ और दिल्ली पुलिस पर 6,097 करोड़ रुपये सहित कई अन्य सरकारी विभागों पर भी बकाया है। कुल मिलाकर दिल्ली सरकार के विभागों पर 33,295 करोड़ और केंद्र सरकार के विभागों पर 29,723 करोड़ का बकाया है।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जल बोर्ड लाभ में था, पर अब यह लगातार घाटे में जा रहा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर टैंकर माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और वित्तीय कुप्रबंधन के चलते जनता बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की दिल्ली सरकार ने भी इन बकायों की वसूली को प्राथमिकता नहीं दी। रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार से जनता को उम्मीद थी कि वह सख्त कदम उठाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed