फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demand for anti-rabies vaccine at JNU health centre

Delhi NCR News: जेएनयू स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रैबीज वैक्सीन की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। जेएनयू परिसर में कुत्ते के काटने के बढ़ते मामलों के मद्देनजर छात्र संघ ने स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रैबीज वैक्सीन की व्यवस्था की मांग की है। इस संबंध में संघ के स्वास्थ्य संयोजक निखिल लोधी ने केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र के अनुसार जेएनयू कैंपस में कुत्ते के काटने पर उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया जाता है। इस प्रक्रिया के कारण मरीज को असुविधा ही नहीं बल्कि अतिरिक्त खर्चों का भी सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त केंद्र पर एंटी वेनम इंजेक्शन की सुविधा की भी मांग की गई है। जेएनयू परिसर ऐसी जगह स्थित है जहां पर सांप से काटे जाने का जोखिम अधिक है। इमरजेंसी मामलों में एंटी वेनम का आवश्यक तौर पर होना जरूरी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed