फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deliver boy created a false story of robbery in delhi

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज: कैश देख मोहित का मन ललचाया, डिलीवर बॉय ने लूट की रच दी झूठी कहानी

Thu, 06 Oct 2022 12:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 06 Oct 2022 12:33 AM IST
सार

पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता लगा कि मौके पर शिकायतकर्ता के अलावा कोई नहीं था। पुलिस ने मोहित ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।

विज्ञापन
Deliver boy created a false story of robbery in delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेबसराय थाना इलाके में 31 हजार रुपये देखकर डिलीवरी बॉय का मन ललचा गया और उसने पैसे हड़पने के लिए लूट की झूठी कहानी रच दी। मगर सीसीटीवी कैमरों के सामने आरोपी की झूठ ज्यादा देर तक नहीं चली। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पोल खुल गई। नेबसराय थाना पुलिस ने सतबड़ी, छतरपुर निवासी मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 31 हजार रुपये बरामद हो गए हैं।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार नेबसराय थानाध्यक्ष सुरेंद्र राणा को थाना इलाके में लूटपाट की सूचना मिली थी। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो मौके पर फॉरेस्ट लाइन में पुलिस को पीसीआर कॉल करने वाला शिकायतकर्ता मोहित मिला। मोहित ने पुलिस को बताया कि वह फॉरेस्ट लाइन पर खड़ा था। तभी दो मोटरसाइकिल पर चार युवक आए और हथियारों के बल पर उससे 31 हजार रुपये लूट लिए। लूट का मामला दर्जकर नेबसराय थानाध्यक्ष सुरेंद्र राणा की टीम ने जांच शुरू की। 
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता लगा कि मौके पर शिकायतकर्ता के अलावा कोई नहीं था। पुलिस ने मोहित ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। मोहित ने बताया कि वह नेबसराय में एक व्यक्ति को मोबाइल फोन की डिलीवरी देने आया था। व्यक्ति ने उसे करीब 31 हजार रुपये नकद दिए थे। इन पैसों को देखकर उसके मन में लालच आ गया और पैसों को हड़पने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी रच दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed