फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delicious cake prepared in 90 minutes in 18th Hospitality Ensemble program 

18वें हॉस्पिटेलिटी इनसेंबल कार्यक्रम में 90 मिनट के अंदर लजीज केक तैयार, अमर उजाला मीडिया पार्टनर

Fri, 18 Oct 2019 04:47 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 18 Oct 2019 04:47 AM IST
विज्ञापन
delicious cake prepared in 90 minutes in 18th Hospitality Ensemble program 
केक बनाते हुए । - फोटो : अमर उजाला

कालकाजी स्थित चांदीवाला एस्टेट में चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को किसी ने हैदराबादी बिरयानी तो कई ने लजीज केक को महज 90 मिनट के भीतर तैयार किया। बनारसी दास चांदीवाला इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के इस 18वें हॉस्पिटेलिटी इनसेंबल कार्यक्रम के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। यहां देशभर से होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के छात्रों की टीम सहभागिता कर रही है। 

विज्ञापन


इस बीच छात्रों के हुनर की झलक उस वक्त देखने को मिली जब ताज एसोसिएटेड की ओर से क्विज प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन दिखाया। हॉस्पिटेलिटी, सामान्य ज्ञान और आईक्यू लेवल की इस प्रतियोगिता में हर इंस्टीट्यूट से एक-एक टीम शामिल हुई थी। इसके अलावा फूड सर्विस इंडिया के नाम से बिरयानी प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्रों ने हैदराबादी, अवधी, कोलकाता, मुगलई बिरयानी तैयार की। इसमें वेज और नॉनवेज दोनों ही तरह की बिरयानी शामिल थी। 
विज्ञापन


वहीं शाम को आयोजित केक प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को 90 मिनट का वक्त दिया गया। इस बीच कई छात्र छात्राओं ने लजीज केक को तैयार किया। इस दौरान छात्रों की प्रतिभा को नामचीन शेफ जज कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के अंतिम दिन नई दिल्ली स्थित होटल ली मैरीडियन के फूड एंड बेवरेज विभाग के वाइस प्रेजीडेंट शेफ दविंदर छात्रों व फैकल्टी को पुरस्कृत करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बार दो नए कैश अवार्ड भी जोड़े गए हैं। कार्यक्रम के अंतिम दिन शुक्रवार को मैनेज द डैमेज प्रतियोगिता, चांदीवाला वालनट चैंलेज, फ्लोरल डेकोरेशन और फ्रूट-वेजिटेबल कर्विंग का आयोजन होगा।


 इसके बाद शाम 5 बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा। बीते बुधवार से शुरू हुए इस कार्यक्रम के पहले दिन छात्रों को होटल इंडस्ट्री के भविष्य को लेकर विशेषज्ञों द्वारा जानकारियां साझा की गईं। साथ ही संस्थान की विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी अवगत कराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed