फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deliberations on booth strengthening and membership drive at BJP meeting

Delhi NCR News: भाजपा की बैठक में बूथ सशक्तीकरण और सदस्यता अभियान पर मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी बोले- मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भाजपा की गुरुग्राम विधानसभा के द्रोणाचार्य मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक रविवार को आयोजित की गई। उसमें भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ सशक्तीकरण, सदस्यता विस्तार अभियान और जनहित कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाकर ही पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने सदस्यता विस्तार अभियान को गति देने, प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा केंद्र और हरियाणा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान द्रोणाचार्य मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed