फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's ghats are ready for grand Chhath Puja: Kapil Mishra

भव्य छठ पूजा के लिए दिल्ली के घाट तैयार : कपिल मिश्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

संस्कृति एवं विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि स्वच्छ, भव्य और सुरक्षित छठ पूजा के लिए दिल्ली के सारे घाट तैयार हैं। सभी संबंधित विभाग अपनी पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। मंत्री ने रविवार को मयूर विहार, अशोक नगर, कोंडली, त्रिलोक पुरी में घाटों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहे। इसके बाद वह वासुदेव घाट पहुंचे, यहां पहले से ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद रहीं। यहां अधिकारियों के साथ सफाई, लाइटिंग, सुरक्षा, टेंट, नदी के जलस्तर, यातायात प्रबंधन की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जांच की गई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी यमुना की सफाई को लेकर प्रदर्शन कर रही है, जबकि 11 साल तक सरकार उन्हीं की थी। जो काम वे 11 साल में नहीं कर पाए, वो हमने इस छोटे से समय में करके दिखा दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed