फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's first woman mayor, Shakuntala Arya, passes away at the age of 98.

Delhi NCR News: दिल्ली की पहली महिला महापौर शकुंतला आर्या का 98 साल की उम्र में निधन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मेयर शकुंतला ने दी थी दिल्ली स्वच्छ अभियान को नई पहचान
विज्ञापन

महिला शिक्षा और सशक्तीकरण में योगदान को भाजपा नेताओं ने किया याद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली की पहली महिला महापौर और भाजपा की वरिष्ठ नेता शकुंतला आर्या का शनिवार को 98 साल की उम्र में निधन हो गया। लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा नेताओं ने उन्हें महिला शिक्षा, सशक्तीकरण और स्वच्छ दिल्ली अभियान की एक प्रेरक हस्ती के रूप में याद किया।


आर्या के कार्यकाल में चलाया गया स्वच्छ दिल्ली अभियान व्यापक जनजागरूकता का माध्यम बना था। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि उन्होंने महिला शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया और वह अनेक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा रहीं। उनके अंतिम संस्कार के दौरान महापौर प्रवेश वाही, दिल्ली भाजपा की प्रदेश महामंत्री योगिता सिंह, विधायक तरविंदर सिंह मारवाह, नीरज बसोया समेत भाजपा और नगर निगम के कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed