फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's air will be cleaned with the help of common people, 48 proposals received from across the country.

Delhi NCR News: आम लोगों की मदद से दिल्ली की हवा होगी साफ, देशभर से आए 48 प्रस्ताव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के इनोवेशन चैलेंज को मिली बेहतर प्रतिक्रिया, अब 15 नवंबर तक दे सकते हैं सुझाव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग की पहल दिल्ली इनोवेशन चैलेंज को देशभर से बेहतर प्रतिक्रिया मिल रही है। इस पहल के तहत अब तक कुल 48 प्रस्ताव मिले हैं जिनमें 30 दिल्ली एनसीआर से और 18 अन्य राज्यों तेलंगाना, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और पंजाब से आए हैं। इनमें से 68 फीसदी प्रस्ताव हवा की सफाई और गुणवत्ता सुधारने पर केंद्रित हैं जबकि 32 फीसदी विचार वाहन प्रदूषण घटाने से जुड़े हैं।
बढ़ती भागीदारी को देखते हुए विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर से बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने विचार साझा कर सकें। पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि चैलेंज को अब भारत सरकार के राष्ट्रीय इनोवेशन मंच Manthan.gov.in पर भी लिस्ट किया गया है। यह वैज्ञानिक नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए खास पोर्टल है जिसका संचालन सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से किया जाता है। देश के युवा, स्टार्टअप और शोधकर्ता बड़ी संख्या में आगे आ रहे हैं। यह बताता है कि दिल्ली की स्वच्छ हवा की लड़ाई अब पूरे देश की मुहिम बन चुकी है।
विज्ञापन

------------

तीन चरणों में पूरा होगा इनोवेशन चैलेंज

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने जानकारी दी है कि विभाग ने अब तक मिले सभी सवालों और ईमेल का जवाब 6 घंटे के भीतर देकर पारदर्शिता दिखाई है। ये चैलेंज तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में डीपीसीसी प्रस्तावों की जांच करेगी। दूसरे चरण में विशेषज्ञ समिति उपयोगी विचारों का चयन कर पांच लाख रुपये तक का अनुदान देगी। तीसरे और अंतिम चरण में राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं में परीक्षण के बाद पचास लाख रुपये का पुरस्कार और सफल समाधानों को दिल्ली में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर व्यक्ति अभियान का हिस्सा बनें : सिरसा
पर्यावरण मंत्री ने कहा, पहली बार दिल्ली केवल चर्चा नहीं कर रही, बल्कि हर दिन जमीनी स्तर पर प्रदूषण घटाने के लिए काम कर रही है। हम चाहते हैं कि हर व्यक्ति इस अभियान का हिस्सा बने, क्योंकि दिल्ली की हवा हम सबकी है। आवेदन के लिए वेबसाइट www.dpcc.delhigovt.nic.in या ईमेल innovationdpcc@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed