फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhiites will get free 1gb wi-fi on each sim

दिल्लीः हर एक सिम पर मिलेगा 1 जीबी फ्री वाई-फाई

Thu, 23 Jul 2015 07:57 PM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
Delhiites will get free 1gb wi-fi on each sim

'आप' सरकार अपना 'फ्री वाई-फाई' का वादा जल्द पूरा करने वाली है। दिल्ली सरकार के सूचना तकनीक विभाग ने एक प्रस्ताव तैयार किया है। जिसमें हर सिम कार्ड पर 1 जीबी प्रति महीना फ्री वाई-फाई देने का प्लान बनाया गया है।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' की खबर के अनुसार, आईटी विभाग ने पूरी दिल्ली में 3 हजार 'हॉट जोन' की पहचान की है, जहां सबसे पहले वाई-फाई उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार 3 हजार हॉट जोन आखिरी स्टेज पर बनाए जाएंगे। ये जोन दिल्ली सरकार ने स्थानीय विधायकों से राय-मशविरे के बाद बनाया है। इनमें छोटे मार्केट, पब्लिक पार्क, और अस्पतालों के बाहरी परिसर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 जीबी तक डाटा हो सकता है फ्री

Delhiites will get free 1gb wi-fi on each sim

सरकार के इस परियोजना का खर्च इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या, इन्फ्रास्ट्रक्चर और जनसंख्या घनत्व जैसे कई तथ्यों पर निर्भर करेगा।

आईटी‌ विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद बजट का आवंटन होगा और टेंडर के लिए आवेदन मंगाए जाएंगे। एक अधिकारी ने बताया कि, 'अभी हम हर सिम पर 1 जीबी प्रति महीने फ्री वाई फाई देने पर काम कर रहे हैं।

इससे ज्यादा के इस्तेमाल पर सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां यूजर पर ट्राई द्वारा तय की गईं सीमा के मुताबिक चार्ज कर सकेंगी। आगे चलकर हम इस सीमा को 5 जीबी तक ले जाने पर भी विचार कर सकते हैं।'

बसों में चलेंगे केवल 4जी

Delhiites will get free 1gb wi-fi on each sim

सरकारी सूत्रों ने कहा कि इस योजना के तहत तीन तरह के वाई-फाई होंगे- पब्लिक, कॉलेज और वेहिकल। पब्लिक वाई-फाई के लिए सरकार टेंडर मंगवाएगी।

कॉलेज वाई-फाई कॉलेज मैनेजमेंट की ओर से मुहैया कराए जाने वाले लैन नेटवर्क के जरिये विकसित किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि डीटीसी बसों में भी वाई-फाई दिया जाएगा, लेकिन बसों में सिर्फ 4जी ही काम करेगा।

प्रस्ताव में आईटी विभाग ने यह भी कहा है कि पब्लिक वाई-फाई के लिए हर विधानसभा क्षेत्र से अलग-अलग टेंडर मंगाए जाएंगे और किसी आवेदक को 10 से ज्यादा हॉट जोन में इंटरनेट मुहैया कराने का हक नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed