फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhiites have cancelled bookings for hill station trips.

आपदा से संकट: धड़ाधड़ कैंसल हो रहे हिल स्टेशन के प्लान, हो रहा भारी नुकसान; यहां देख लीजिए पिछले साल के आंकड़े

Thu, 07 Aug 2025 08:15 AM IST
अनुज कुमार सिमरन, अमर उजाला, नई दिल्ली
सिमरन, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 07 Aug 2025 08:15 AM IST
सार

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आई आपदा की वजह से लोग अब हिल स्टेशनों के प्लान रद्द कर रहे हैं। इस बार 15 अगस्त के लंबे वीकेंड के लिए कई यात्रियों ने हिल स्टेशनों की योजना बनाई थी। इसकी वजह से होटल, टैक्सी सर्विस और दुकानदारों को भारी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
Delhiites have cancelled bookings for hill station trips.
उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्लीवासी वीकेंड का लुत्फ उठाने के लिए हिल स्टेशन को अपनी लिस्ट में सबसे ऊपर रखते है। ताजी हवा, ठंडी वादियां और सुकून भरा माहौल उनकी थकान मिटाने का जरिया बनता है। ऐसे में इस बार 15 अगस्त के लंबे वीकेंड के लिए भी कई परिवारों और दोस्तों ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों की योजना बनाई थी लेकिन प्रकृति के प्रकोप ने उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया है। 

विज्ञापन

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। ऐसे में दिल्लीवालों ने हिल स्टेशन यात्राओं की बुकिंग रद्द कर दी हैं। इसके कारण अगस्त और सितंबर में बुकिंग में भारी कमी देखी जा रही है। पिछले साल की तुलना में पर्यटकों की संख्या में 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बादल फटने, भूस्खलन समेत अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण लोग सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। कई पर्यटकों ने एडवांस भुगतान के बाद भी त्रासदी को देखते हुए अपनी यात्रा रद्द कर दी है। 

विज्ञापन

होटल, टैक्सी सर्विस और दुकानदारों को भारी नुकसान 
दिल्ली टैक्सी, टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एंड टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने बताया कि इस बार मानसून सीजन में पर्यटकों की कमी से स्थानीय कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। होटल, टैक्सी सर्विस और स्थानीय दुकानदारों को भारी नुकसान हो रहा है। लोग सोशल मीडिया के पोस्ट को देखकर ज्यादा डर रहे है। हालांकि, सरकार की तरफ से कई सड़कों को बंद करने की घोषणा कर दी गई है, ऐसे में स्थिति के ठीक होने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed