फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhiites get relief, no tariff increase in electricity in delhi

दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरीः प्रति यूनिट 1 रुपए कम हुए बिजली के दाम, फिक्स्ड चार्ज बढ़े

Thu, 29 Mar 2018 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Mar 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
delhiites get relief, no tariff increase in electricity in delhi

दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) ने आगामी वित्त वर्ष के लिए बिजली की नई दरें घोषित कर दी हैं। आयोग ने अलग-अलग श्रेणी में बिजली की दरें कम की हैं, लेकिन लोड के हिसाब से फिक्स्ड चार्ज बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


हर महीने 400 यूनिट से ऊपर बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को नई दरों से ज्यादा फायदा मिलेगा। सब्सिडी में आने वाले उपभोक्ताओं की जेब ढीली हो सकती है। डीईआरसी सदस्य बीपी सिंह ने बताया कि अलग-अलग श्रेणी के उपभोक्ताओं पर नई दरों का एक-सा असर नहीं पड़ेगा। नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।
विज्ञापन


बीपी सिंह के मुताबिक, कोई उपभोक्ता 105 यूनिट बिजली खर्च करता है तो उसका बिल 512.48 से घटकर 507.67 रुपये हो जाएगा। इसमें सरकार से मिलने वाली सब्सिडी नहीं जोड़ी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

525 यूनिट महीने में बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं का बिल 3409.56 रुपये से घटकर 2840.75 रुपये हो जाएगा। बीपी सिंह ने स्पष्ट किया कि सब्सिडी दिल्ली सरकार देती है। इसमें डीईआरसी की कोई भूमिका नहीं है।

सब्सिडी के मानक सरकार ही तय करेगी। डीईआरसी के मुताबिक, दिल्ली में करीब 58 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं। इनमें 26.71 लाख से ज्यादा का लोड दो केवी से ज्यादा है।

बिजली की दरों में कमी और फिक्स्ड चार्ज की बढ़ोतरी के फैसले में औद्योगिक, डायल, डीजेबी और डीएमआरसी जैसे उपभोक्ता भी शामिल हैं। बीपी सिंह ने कहा कि कंपनियों के पास वित्त वर्ष की समाप्ति तक 437 करोड़ रुपये का राजस्व बचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed