{"_id":"5db241d78ebc3e016d632e01","slug":"delhi-zoo-will-be-equipped-with-wifi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाईफाई से लैस होगा चिड़ियाघर, प्रस्ताव केंद्र के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाईफाई से लैस होगा चिड़ियाघर, प्रस्ताव केंद्र के पास
Fri, 25 Oct 2019 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 25 Oct 2019 05:59 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
दिल्ली के चिड़ियाघर में जल्द ही लोगों को वाईफाई की सुविधा मिल सकती है। यह प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र के पास भेजा गया है। बताया जा रहा है कि चिड़ियाघर प्रबंधन अपने यहां आने वालों को वाईफाई की सुविधा देना चाहता है।
विज्ञापन
लंबे समय से चिड़ियाघर में नेटवर्क की समस्या है। इसके पीछे एक बड़ी वजह शेर के बाड़े में युवक के घुसने की घटना को भी बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि नेटवर्क होने से किसी भी तरह की हरकत के बारे में सूचना आसानी और जल्दी पता चल सकती है।
विज्ञापन
इसके अलावा वाईफाई होने से फोन पर लोगों को ये भी पता चल सकेगा कि चिड़ियाघर में किस-किस तरह के पक्षी हैं। हालांकि इसके लिए कुछ शुल्क रखा जा सकता है।
विज्ञापन