{"_id":"5c8be829bdec221470579d8f","slug":"delhi-zoo-oldest-chimpanzee-rita-name-in-limca-book-of-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के चिड़ियाघर के चिम्पांजी रीटा को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के चिड़ियाघर के चिम्पांजी रीटा को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का खिताब
Fri, 15 Mar 2019 11:30 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली चिड़ियाघर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के चिड़ियाघर में 58 साल की मादा चिम्पांजी रीटा को अधिक उम्र के चलते उसका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। चिड़ियाघर के लिए भी यह एक उपलब्धि है, जहां रीटा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रबंधन द्वारा खास प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक रीटा का जन्म 17 जनवरी 1960 को हुआ और उसके बाद पांच साल से भी कम उम्र में 27 फरवरी 1964 को उसे दिल्ली चिड़ियाघर में लाया गया था। रीटा की उम्र भारत के सभी चिम्पांजी में सबसे ज्यादा उम्रदराज है और उसी वजह से रीटा को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पिछले साल ही रीटा का 58वां जन्मदिन प्रबंधन द्वारा धूमधाम से मनाया गया। अधिकारियों की मानें तो रीटा एशिया की भी सबसे उम्रदराज चिम्पांजी है। अधिकारियों को भी रीटा से बेहद लगाव हो गया है, इसी के चलते यहां उसका खास ख्याल रखा जाता है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 1985 में रीटा को चत्तबीर चिड़ियाघर भेजा गया था और उसके बाद 2006 में उसे वापस दिल्ली चिड़ियाघर में लाया गया था। रीटा के प्रजनन के लिए लंदन के चिड़ियाघर मैक्स नाम के चिम्पांजी को भारत लाया गया था।
खास बात यह है कि रीटा को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए चिड़ियाघर प्रबंधन उसे खाने में ड्राइफ्रूट्स के साथ मौसमी फल खिलाए जाते हैं और डॉक्टरों द्वारा उसका चेकअप भी समय-समय पर करवाया जाता है।