{"_id":"6135bc1eae63e307e104643d","slug":"delhi-youth-suffering-from-spinal-tb-10-percent-need-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रीढ़ की टीबी से युवा हो रहे पीड़ित, 10 फीसदी को पड़ रही सर्जरी की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: रीढ़ की टीबी से युवा हो रहे पीड़ित, 10 फीसदी को पड़ रही सर्जरी की जरूरत
Mon, 06 Sep 2021 12:28 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:28 PM IST
सार
इस बीमारी से पीड़ित 66 फीसदी मरीज 11 से 40 साल की आयु वर्ग के है और 10 फीसदी मरीज ऐसे हैं जिन्हें सर्जरी की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रीढ़ में होने वाली टीबी से युवा भी बड़ी संख्या में पीड़ित हो रहे हैं। इस बीमारी का शिकार हर दूसरा मरीज युवा है। हालांकि, इनमें सिर्फ 10 फीसदी मरीजों को सर्जरी कराने की जरूरत पड़ी है। एम्स के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। एम्स ने रीढ़ की टीबी के 1652 मरीजों पर यह अध्ययन किया है। इस अध्ययन में 777 महिलाएं और 875 पुरुष शामिल हुए।
विज्ञापन
अध्ययन ये पाया गया कि रीढ़ की टीबी के सबसे ज्यादा मरीज 21 से 30 साल के बीच की उम्र के थे। इन मरीजों की संख्या 33 फीसदी थी। इसके बाद 31 से 40 साल के 17 फीसदी थे। वहीं 15.2 प्रतिशत मरीजों की उम्र 11 से 20 साल के बीच की थी। अधिकतर मरीज ऐसे थे, जिन्हें सिर्फ कमर या गर्दन में दर्द के अलावा कोई अन्य लक्षण नहीं था।
विज्ञापन
स्टडी में पाया गया कि रीढ़ में टीबी का संक्रमण होने के बाद बीमारी की जांच करीब साढ़े चार महीने बाद हुई. इस वजह से बीमारी की पहचान देर से हुई। शोध में यह भी पता चला है कि रीढ़ की टीबी से 19 फीसदी मरीजों को न्यूरो की समस्या भी हुई है। इस टीबी से ग्रस्ति एक प्रतिशत मरीज एचआईवी संक्रमित थे।
विज्ञापन