फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi youth injured; shot at by bike-borne assailants in Delhi

मां की बहादुरी का बेटे को मिला ये कैसा इनाम?

Sat, 12 Jul 2014 05:28 PM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
Delhi youth injured; shot at by bike-borne assailants in Delhi

दिल्ली के सराय काले खां क्षेत्र में मणिपुर की बहादुर महिला के बेटे को शुक्रवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि बदमाशों ने बदला लेने के लिए उसके बेटे पर हमला कराया है। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। बदला लेने के एंगिल पर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, खुलना साहनी तीसरी मंजिल, सद्भावना अपार्टमेंट, मंडावली में रहती हैं। उन्होंने 27 जून को स्कूटी से पीछा कर दो झपटमारों को गिरफ्तार कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिम का ट्रेनर है युवक

Delhi youth injured; shot at by bike-borne assailants in Delhi

खुलना का बेटा रंजीत साहनी उर्फ रिंकी (28) सेलेक्ट सिटी मॉल में स्थित फिटेनस फर्स्ट जिम में हेड ट्रेनर है। वह शुक्रवार सुबह बाइक से मंडावली से जिम जा रहा था।

जब वह सराय काले खां इलाके में बारापूला से पहले रिंग रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर दो राउंड फायर किए। एक फायर मिस हो गया, जबकि दूसरी गोली उसकी जांघ को छूकर निकल गई।

उसने सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना दी। रंजीत बाइक चलाता हुआ जिम पहुंच गया। वहां से उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, रंजीत की हालत खतरे से बाहर है।

बॉक्सिंग चैंपियन भी है डेनियल

Delhi youth injured; shot at by bike-borne assailants in Delhi

रंजीत ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने नकाब पहन रखे थे। उनकी बाइक की नंबर प्लेट ढकी हुई थी। शुक्रवार देर शाम तक बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई थी। रंजीत गुवाहाटी में पिछले वर्ष आयोजित हुई एशियन किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 70 किलो भार का चैंपियन रह चुका है। वह डेनियल इश्याक एमएमए चैलेंज भी जीत चुका है।

मणिपुर की क्लासिकल डांसर खुलना साहनी नेशनल ड्रामा सेंटर से जुड़ी हुई हैं। खुलना ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने झपटमारों  को पकड़वाया था तो बदमाशों ने थाने में देख लेने की धमकी दी थी। बदमाशों ने धमकी दी थी कि अगर केस वापस नहीं लिया तो बदला लिया जाएगा।

उन्हीं बदमाशों ने अपने साथियों से उनके बेटे पर हमला करवाया है। दोनों बदमाश अकरम व राशिद सगे भाई हैं और इस समय जेल में बंद हैं। यह इत्तेफाक ही हो सकता है खुलना ने बदमाशों को शुक्रवार को पकड़ा था और उनके बेटे पर हमला भी शुक्रवार को ही हुआ है।

मार्शल आर्ट्स सीखी थी खुलना साहनी ने

Delhi youth injured; shot at by bike-borne assailants in Delhi

मणिपुर निवासी खुलना साहनी (49) पति अवतार साहनी के साथ बी-52, तीसरी मंजिल सद्भावना अपार्टमेंट में रहती हैं। वह थियेटर करने के अलावा उत्तर-पूर्व के लोगों की बेहतरी के लिए भी काम करती हैं।

27 जून को जब वह कैलाश अस्पताल नोएडा से रिपोर्ट लेकर स्कूटी से घर लौट रही थी तो नरवाना रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी चेन झपट ली। खुलना ने स्कूटी से बदमाशों का पीछा किया और करीब ढाई किलोमीटर के बाद शशि गार्डन में झपटमारों की बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया।

इसके बाद उन्होंने दोनों को दबोच लिया। खुलना ने मणिपुर में मार्शल आर्ट्स सीखी थी। आरोपी अकरम (24) और राशिद (20) को 28 जून को कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed