{"_id":"67a51e4c28616398660ca3b2","slug":"delhi-younger-brother-shot-dead-when-advised-to-quit-drinking-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: शराब छोड़ने की नसीहत दी तो छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, खुद आरोपी ने कराया अस्पताल में भर्ती, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: शराब छोड़ने की नसीहत दी तो छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, खुद आरोपी ने कराया अस्पताल में भर्ती, गिरफ्तार
Fri, 07 Feb 2025 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:11 AM IST
सार
मृतक की शिनाख्त अक्षय कश्यप (18) के रूप में हुई है। दरअसल अक्षय ने अपने बड़े भाई अभिषेक अमन को शराब न पीने की नसीहत दी थी। इस बात से खफा होकर उसने छोटे भाई पर गोली चला दी।
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाजपत नगर में बृहस्पतिवार तड़के एक युवक ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त अक्षय कश्यप (18) के रूप में हुई है। दरअसल अक्षय ने अपने बड़े भाई अभिषेक अमन को शराब न पीने की नसीहत दी थी। इस बात से खफा होकर उसने छोटे भाई पर गोली चला दी।
विज्ञापन
बाद में वह खुद ही छोटे भाई को सफदरजंग अस्पताल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल से आरोपी अभिषेक फरार हो गया। पुलिस को खबर मिली तो जांच के लिए अक्षय के घर पहुंची, वहां पता चला कि गोली अक्षय को लगने के बाद उसकी मां मोहिनी के माथे को छूती हुई निकली है।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार दिन में आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व कारतूस बरामद कर लिए गए। पुलिस आरोपी व बाकी परिजनों से पूछताछ कर रही है। आरोपी अभिषक लाजपत नगर थाने का घोषित बदमाश है। उसके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि अक्षय परिवार के साथ लाजपत नगर के नेहरू नगर में रहता था। परिवार में पिता अरुण कुमार, मां मोहिनी और बड़ा भाई अभिषेक अमन है। अरुण कुमार का टिफिन सप्लाई का काम है। अक्षय 12वीं पास करने के बाद सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
अभिषेक आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ लूटपाट और झपटमारी के चार मामले दर्ज हैं। बृहस्पतिवार तड़के अभिषेक नशे में घर पहुंचा तो अक्षय ने उसे टोकते हुए शराब छोड़ने की बात की। इसी बात पर नाराज होकर आरोपी ने पिस्टल निकालकर गाली मार दी। अक्षय वहीं गिर गया।