{"_id":"6139eaf8924ee44d3a25cb61","slug":"delhi-words-written-outside-special-toilets-for-transgenders-at-metro-stations-may-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मेट्रो स्टेशनों पर ट्रांसजेंडर के लिए विशेष शौचालयों के बाहर लिखे शब्द में हो सकता है बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मेट्रो स्टेशनों पर ट्रांसजेंडर के लिए विशेष शौचालयों के बाहर लिखे शब्द में हो सकता है बदलाव
Thu, 09 Sep 2021 04:37 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 09 Sep 2021 04:37 PM IST
सार
शिकायत के बाद मेट्रो अधिकारियों ने इसे संवेदनशील मामला बताया है और कहा कि शौचालयों के बाहर लिखे शब्द उभयलिंगी और ट्रांसजेंडर के साथ-साथ साइनेज में भी बदलाव पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
central secretariat metro station
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रांसजेंडर की सुविधाओं के लिहाज से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के स्टेशनों पर इस वर्ग के लिए विशेष शौचालयों के बाहर लिखे शब्द पर की गई आपत्ति, टिप्पणी को देखते हुए इसे बदलने पर विचार कर सकता है। डीएमआरसी ने साफ किया है कि एक संगठन के तौर पर सभी वर्ग के यात्रियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के प्रति पूर्ण तौर पर संवेदनशील है। इसे ध्यान में रखते हुए शौचालयों के बाहर लिखे शब्द उभयलिंगी और ट्रांसजेंडर के साथ साथ साइनेज में भी बदलाव पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
डीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी राजपत्र अधिसूचना (हिंदी संस्करण) से डीएमआरसी ने 'ट्रांसजेंडर व्यक्ति' के लिए हिंदी शब्द 'उभयलिंगी' को अपनाया था। सार्वजनिक स्थानों पर दुनिया भर में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए शौचालयों के बाहर उपयोग किए जाने वाले संकेतों का अध्ययन में पाया कि आधे पुरुष और आधी महिला दिखाने वाले संकेत सर्वाधिक प्रचलित है ताकि आसानी से पहचान की जा सके।
विज्ञापन
इस तरह के साइनेज लगाने से किसी को चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। डीएमआरसी अब ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए साइनेज में भी बदलाव के लिए तैयार है। डीएमआरसी यह भी सुनिश्चित करेगी कि शौचालय में इस्तेमाल किए गए साइनेज पर ट्रांसजेंडर शब्द को अंग्रेजी में 'ट्रांसजेंडर व्यक्ति' के तौर पर सही किया जाए।
विज्ञापन