फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi won with 67 percent voting record

जानिए मतदान के दिन कैसा रहा दिल्ली का सूरत-ए-हाल

Sun, 08 Feb 2015 08:21 PM IST
Updated Sun, 08 Feb 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
Delhi won with 67 percent voting record

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनावी दंगल में उतरे उम्मीदवारों का भाग्य शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो गया। छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गई।

विज्ञापन


दिल्लीवालों ने अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्डतोड़ 67.14 फीसदी मतदान किया। अब तक हुए छह विधानसभा चुनाव में यह अब तक का सबसे ज्यादा मतदान है।
विज्ञापन


हालांकि कुछ जगहों पर ईवीएम में खराबी के चलते लोगों ने हंगामा भी किया, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे तकनीकी खराबी बताया। देर शाम तक वोट देने वालों की कतार लगी रही। मतगणना 10 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चुनाव की 65.86 फीसदी के मुकाबले इस बार यह आंकड़ा 67.14 फीसदी तक पहुंच गया। इस बार खास रहा कि सुबह से तेज रफ्तार मतदान करने वाले घरों से निकले। अंत तक यह संख्या कम होने के बजाय बढ़ती रही। शाम होते-होते इसने रफ्तार इस कदर पकड़ी की पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

एक बजे तक हुआ 36 फीसदी मतदान

Delhi won with 67 percent voting record

मतदान के पहले एक घंटे में ही 5.81 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाल दिए। सुबह 11 बजे तक इसमें 14 फीसदी का इजाफा हुआ जो 1 बजे तक बढ़कर 36 फीसदी को पार कर गया।

चुनाव आयोग की मानें तो नई दिल्ली, गोकलपुर, मुस्तफाबाद, ओखला, सीलमपुर, मंगोलपुरी, लक्ष्मी नगर, जमरूदपुर, ग्रेटर कैलाश समेत अन्य पोलिंग स्टेशन थे, जहां पर सुबह से वोट देने वालों का तांता लगा रहा।

चुनाव आयोग के मुताबिक कई पोलिंग स्टेशन पर शाम छह बजे तक वोट देने वालों की लंबी कतार लग गई। यही वजह है कि कई जगहों पर देर शाम 7 बजे के बाद तक मतदान का काम जारी रहा।

आप-भाजपा में चला आरोप-प्रत्यारोप का दौर

Delhi won with 67 percent voting record

दिल्ली चुनाव में मतदान वाले दिन मतदाता जहां वोटिंग कर रहे थे, इसी दौरान कई जगहों पर प्रत्याशी का आरोपों व प्रत्यारोपों का दौर चल रहा था। कही-कहीं से बदसलूकी व मारपीट की खबरें आईं।

मंगोलपुरी में भाजपा उम्मीदवार पर शराब बांटे जाने का आरोप लगा। नई दिल्ली सीट से नूपुर शर्मा ने केजरीवाल समर्थकों पर अपने मामा की बेटी के साथ इंडिया गेट पर बदसलूकी का आरोप लगाया।

इसी तरह घोंडा में भाजपा उम्मीदवार ने अपने वाहन का आप कार्यकर्ताओं की ओर से घेराव करने की चेतावनी दी। शाजिया इल्मी ने करावल नगर विधानसभा सीट पर आप कार्यकर्ताओं पर बदसलूकी का आरोप लगाया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब तक का प्रतिशत:

Delhi won with 67 percent voting record

2015
67.14 फीसदी
2013
65.86 फीसदी
2008      
57.58 फीसदी
2003
53.42 फीसदी
1998      
48.99 फीसदी
1993
61.73फीसदी

कितने बजे कितना हुआ मतदान
सुबह 9 बजे 
5.81
सुबह 11 बजे 
19.88
दोपहर 12 बजे
35.97
दोपहर 3 बजे   
51.45
शाम पांच बजे    
63.46

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed