फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi won over 200 medals in the 69th School National Games.

Delhi NCR News: 69वें स्कूल नेशनल गेम्स में दिल्ली ने 200 से ज्यादा पदक किए नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
-एथलेटिक्स, कराटे, कुश्ती, बैडमिंटन, तैराकी जैसे स्पर्धाओं में जीते कई पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


नई दिल्ली। 69वें स्कूल नेशनल गेम्स (एसजीएफआई) में दिल्ली के खिलाड़ियों ने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 से अधिक पदक अपने नाम किए हैं। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में राजधानी के खिलाड़ियों ने लगातार बेहतरीन खेल दिखाकर दिल्ली को देशभर में एक मजबूत पहचान दिलाई है। एसजीएफआई अधिकारिक साइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली ने कुल 203 पदक हासिल किए हैं, जिनमें 51 स्वर्ण, 78 रजत और 74 कांस्य पदक शामिल हैं। इस शानदार उपलब्धि के साथ दिल्ली पदक तालिका में सातवें स्थान पर बनी है।




दिल्ली के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, कराटे, कुश्ती, बैडमिंटन, तैराकी और अन्य खेलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए कई कठिन मुकाबलों में जीत दर्ज की है। टीम की इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों की मेहनत के साथ-साथ कोचों और खेल अधिकारियों की भूमिका भी अहम मानी जा रही है। शिक्षा निदेशालय के खेल अधिकारी एस. सुनील ने बताया कि जिस तरह से दिल्ली की टीम एसजीएफआई में निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, उससे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में दिल्ली शीर्ष तीन राज्यों में अपनी जगह बनाने में सफल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article