{"_id":"5ba9466a867a557eb1676424","slug":"delhi-women-commission-sent-notice-to-maharishi-valmiki-hospital-over-diphtheria-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्थीरिया से बच्चों की मौत का मामला, अस्पताल प्रबंधन बताए टीके की कमी का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्थीरिया से बच्चों की मौत का मामला, अस्पताल प्रबंधन बताए टीके की कमी का कारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
महार्षि बाल्मिकी अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्थीरिया से बच्चों की मौत के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने महर्षि वाल्मीकि अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने को कहा है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने पूछा है कि टीके की आखिर कमी कैसे हो गई। इसके अलावा इस मामले में प्रबंधन एहतियातन क्या कदम उठा रहा है इसकी भी जानकारी मांगी है।
आयोग ने पूछा है कि अस्पताल में बीमारी के लिए विशेषज्ञ केंद्र है। इसके बावजूद बच्चों की मौत हो गई। यह बात भी सामने आ रही है कि मरीजों को बाहर से इंजेक्शन खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। अस्पताल में कर्मचारियों, ऑपरेशन थियेटर और आईसीयू की कमी चौंकाने वाली है।
अस्पताल प्रबंधन ने मौत के सिलसिले को थामने के लिए क्या कदम उठाए हैं। दवाओं और टीको के स्टॉक की कमी को कितने समय में अपडेट किया जा सकता है। बेडों की संख्या पर्याप्त है या नहीं। क्या श्रमिक क्षमता को बढ़ाया गया है। इन बातों की जानकारी आयोग ने 26 सितंबर तक मांगी है। वहीं, इस मामले में आयोग की जांच में सहायता के लिए विस्तृत जानकारी 29 सितंबर तक उपलब्ध कराने को कहा है।