फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi women commission chairperson Swati Maliwal rescued a women chained by her Husband

शर्मनाक! पत्नी को छह महीने से लोहे की चेन में बांधकर रखा था पति, टॉयलेट जाने की भी नहीं थी आजादी

Tue, 25 Aug 2020 05:08 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 25 Aug 2020 05:08 PM IST
सार

  • 32 वर्षीय महिला की 11 साल पहले हुई थी शादी, तीन बच्चों के साथ भी मारपीट करता था पति   
  • दिल्ली महिला आयोग की टीम ने महिला को बचाकर इहबास भेजा, पति पर हो रही कानूनी कार्रवाई

विज्ञापन
delhi women commission chairperson Swati Maliwal rescued a women chained by her Husband
DCW Chief Swati Maliwal with rescued women - फोटो : DCW

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसी खबर आई है जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी। पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में एक महिला का पति उसे लोहे की जंजीरों में बांधकर रखता था। वह उसे मारता-पीटता था और उसे टॉयलेट तक नहीं जाने देता था।

विज्ञापन


32 वर्षीय इस महिला की शादी के 11 साल बीत चुके हैं और उसके तीन बच्चे भी हैं। पति की इस प्रताड़ना से महिला की मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई बताई जाती है। दिल्ली महिला आयोग की टीम ने महिला को बचाकर उसे इलाज के लिए इहबास भेज दिया है और पति पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक महिला आयोग की टीम को पता चला कि एक महिला को उसका पति चेन से बांधकर रखता है और उसके साथ मारपीट करता है। जांच टीम की कार्रवाई में महिला अपने घर के बरामदे में एक चेन से जकड़ी हुई पाई गई। उसके कपड़े बिलकुल फटे हुए थे। महिला को जहां बांधकर रखा गया था, वहां पंखे तक की कोई व्यवस्था नहीं थी। पूरी जगह बदबू से भरी हुई थी।
 
आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर दावा किया गया है कि महिला का मानसिक स्वास्थ्य पहले ठीक था, लेकिन पति की बार-बार की मारपीट और लगातार छह महीने से बांधकर रखने से उसका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ गया।

आरोप है कि पति अपने तीनों बच्चों को भी बहुत मारता-पीटता था और उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार करता था। महिला का पति पास ही में एक आटे की चक्की पर काम करता है।

 
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा है कि किसी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार सभ्य समाज के मुंह पर एक कलंक है। महिलाओं और बच्चों को इस तरह की प्रताड़ना से बचाने के लिए समाज के लोगों को ही आगे आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि महिला के स्वास्थ्य का पूरी ध्यान रखा जाएगा और उसके साथ दुर्व्यवहार करने वाले पति पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed